वाराणसी

देव दीपावली पर दस लाख दीपक से जगमगाएगा गंगा घाट! काशी विश्वनाथ धाम का होगा भव्य श्रृंगार...

Gaurav Maruti Sharma
4 Nov 2022 8:45 AM GMT
देव दीपावली पर दस लाख दीपक से जगमगाएगा गंगा घाट! काशी विश्वनाथ धाम का होगा भव्य श्रृंगार...
x
देव दीपावली पर दस लाख दीपक से जगमगाएगा गंगा घाट! काशी विश्वनाथ धाम का होगा भव्य श्रृंगार...

काशी में देव दीपावली पर्व 7 नवंबर को मनाया जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी है। गंगा घाटों पर 10 लाख से ज्यादा दिए जलाए जाने की तैयारी है। लेकिन इन सबके बीच पहली बार बाबा विश्वनाथ धाम भव्य रूप में सजाया जाएगा। इसे लेकर दक्षिण भारत के कारोबारी ने पूरे विश्वनाथ धाम को 7 और 8 नवंबर 2 दिनों के लिए सजाने की इच्छा जाहिर की है। जिसकी प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद 2 दिनों के लिए विश्वनाथ धाम उसी तर्ज पर सजधज कर तैयार होगा जैसा लोकार्पण के समय सजाया गया था।

इस बारे में कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने बताया कि विशाखापट्टनम के कारोबारी ने विश्वनाथ धाम को सजाने की इच्छा जाहिर की थी। जिस पर उन्हें अनुमति दे दी गई है और दानदाता की तरफ से 2 दिनों के लिए विश्वनाथ धाम को भव्य तरीके से सजाया जाएगा। इसमें कुल ₹80 लाख रुपए खर्च होने हैं। कारोबारी सजावट कारोबार से जुड़े हैं और वह बाबा के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। कमिश्नर का कहना है कि यह पहली बार होगा जब देव दीपावली पर विश्वनाथ धाम इतने भव्य रुप में सजाया जाएगा। और यह प्रयास जारी रहेगा और कोशिश की जाएगी कि बड़े पर्व त्यौहार पर दानदाताओं और प्रशासनिक मदद से विश्वनाथ धाम को सजाया जाए। क्योंकि पर्यटक और भक्त बाबा विश्वनाथ धाम में आकर अपने आप को धन्य मानते हैं। और जब विश्वनाथ धाम का अलौकिक रूप किसी विशेष पर्व पर सामने आएगा तो आने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी। इससे बनारस की इकोनॉमी को तो फायदा मिलेगा ही साथ ही पर्यटन कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी।

Next Story