वाराणसी

मातृ शक्ति सदैव पूज्यनीय रही है - डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Special Coverage News
18 Oct 2018 7:43 AM IST
मातृ शक्ति सदैव पूज्यनीय रही है - डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय
x

वाराणसी/लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के वाराणसी महानगर कार्यालय में कन्या पूजन एंव मातृ शक्ति सत्कार का आयोजन किया गया।

शहर दक्षिणी के विधायक एवं राज्य मंत्री डा नीलकंठ तिवारी के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि हमारे देश में नारी सदैव पूज्यनीय रही हैं और इसी परम्परा को वाराणसी के लोकप्रिय सांसद एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बेटी बचाओ-बेटी पढाओं के माध्यम से साकार किया है और आज उन्हीं के संसदीय क्षेत्र में नवरात्र की महाष्टमी के पावन पर्व पर कन्या पूजन एवं नारी शक्ति सत्कार, कार्यक्रम के जरिये कन्याओं का पूजन किया गया।

कार्यक्रम में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि नवरात्र में कन्याओ का घर घर पूजन होता है इस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए भाजपा ने एक वृहद आयोजन शहर दक्षिणी विघानसभा मे किया।

इस अवसर पर अपने संक्षिप्त संबोधन में शहर दक्षिणी के विधायक एवं राज्य मंत्री डा नीलकंठ तिवारी ने कहा कि मातृ शक्ति के पूजन से मन को जो शांति मिलती है उसे शब्दों में बयान नही किया जा सकता है मै आप लोगो को विश्वास दिलाता हूँ कि अगले वर्ष इस कार्यक्रम को और वृहद स्तर पर किया जायेगा।

कार्यक्रम के पूर्व 108 कन्याओ का वैदिक मंत्रोचार के साथ टिका लगाकर विधिवत पूजन किया गया और उन्हें अंगवस्त्रम के साथ साथ चुनरी, स्टील के डिब्बे मे फलाहार, थर्मस, पेंसिल बाक्स, चाकलेट, बिस्कुट, कलर के साथ ही मातृ शक्ति को चुनरी भेंट कर उनका सत्कार किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि नवरात्र में ही नही वरन भाजपा तो हमेशा नारी शक्ति को नमन करती है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण केंद्र व प्रदेश सरकार ने एवम संगठन ने महत्वपूर्ण पदो पर महिलाओं को जगह दी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य साधना वेदान्ती ने की।

Next Story