वाराणसी

बनारस में बनारसी बने रणवीर सिंह, गंगा किनारे जलवा बिखेरा चखा बनारसी पान...

Gaurav Maruti Sharma
15 April 2024 2:04 AM GMT
बनारस में बनारसी बने रणवीर सिंह, गंगा किनारे जलवा बिखेरा चखा बनारसी पान...
x
बनारस में बनारसी बने रणवीर सिंह, गंगा किनारे जलवा बिखेरा चखा बनारसी पान.. बोले जल्द दोबारा आऊंगा काशी...

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, अभिनेत्री कृति सेनन और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा रविवार को काशी पहुंचे। काशी के बुनकर समाज को बढ़ावा देने के लिए "धरोहर काशी की" फैशन शो में भाग लिया। बनारसी परिधान में रणवीर सिंह और कृति सेनन ने गंगा के घाट किनारे अपना जलवा बिखेरा। इस दौरान रणवीर सिंह ने कहा "मैं बहुत जल्द दोबारा काशी आऊंगा"


फैंस से फोटो खिंचवाया हर हर महादेव का नारा लगाया...


काशी में सबसे पहले नमो घाट से अलकनंदा क्रूज पर सवार होकर रणवीर सिंह, कृति सेनन और मनीष मल्होत्रा काशी विश्वनाथ मंदिर के गंगा द्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने भव्यता से काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। फैंस के गले मिले और पूरे सफर के दौरान हर हर महादेव का नारा लगाया। अपने पसंदीदा अभिनेता को देखते ही काशी की जनता में उत्साह और बढ़ गया रणवीर सिंह भी अपने फैंस के ऊपर जाकर कूद गए और उनसे अच्छे से गले मिला और हाथ मिलाते हुए सेल्फी खिंचवाया।

बनारसी परिधान में बिखेरा जलवा...


वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित "काशी की धरोहर फैशन शो" में अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री कृति सेनन ने गंगा किनारे नंगे पांव रैंप वॉक करके अपना जलवा बिखेरा। रणवीर सिंह जहां बनारसी सिल्क से बने कुर्ता और धोती पहनी तो वहीं कृति सेनन ने बनारसी सिल्क की साड़ी पहनकर अपना जलवा दिखाया। राम-शिव की धुन और बनारसी संगीत ने इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। रणवीर सिंह ने कहा काशी आना सौभाग्य की बात है आज बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन किया और बनारस में गंगा किनारे रैंप वॉक करने का जो मौका मिला वह अपने आप में कभी ना भूलने वाला पल हैं। बनारस में मेरा दिल बस गया है मैं बहुत जल्द फिर बनारस आऊंगा। बनारस प्रवास के दौरान उन्होंने बनारसी टमाटर चाट और बनारस के पान का भी लुफ्त उठाया।

Next Story