

x
आशुतोष त्रिपाठी
वाराणसी। जिला निर्वाचन अधिकारी/DM योगेश्वर राम मिश्र ने नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराये जाने की अपनी प्रतिबद्वता को व्यक्त करते हुए बताया कि रविवार को मतदान सम्पन्न कराये जाने हेतु शनिवार को नगर निगम के 910 मतदेय स्थलो के 274 मतदान केन्द्रो पर मतदान पार्टियॉ रवाना कर दी गयी और सभी मतदान पार्टियॉ अपने-अपने मतदान केन्द्रो पर पहुँच गई है।
DM ने शान्तिपूर्ण मतदान की लोगो से अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा के मुकम्मल एवं पुख्ता इंतजाम किए गए है। उन्होने जोर देते हुए कहा कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पैदा करने वाले उपद्रवी एवं अवांछनीय तत्वों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा तथा लोगो के विरूद्व कठोर कार्यवाही के साथ ही रासुका की कार्यवाही की जाएगी।
DM ने बताया कि मतदान दिवस को मीडियाकर्मी अपने संस्थान द्वारा जारी परिचय पत्र के आधार पर ही मतदान का कवरेज करेगें। सभी मतदान केन्द्रो को तम्बाकू/ध्रूमपान मुक्त घोषित किया गया है। ऐसे में मतदान केन्द्रो पर मतदाताओं अथवा उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा ध्रूमपान/तम्बाकू उत्पादों का सेवन कत्तई नही किया जायेगा।
DM ने कहा कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तेजाम किये गये है, मतदानकर्मी पूरी निडरता एवं निर्भिकता के साथ अपने दायित्वो का निर्वहन करते हुए निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराए। जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा बराबर मतदान केन्द्रो का भ्रमण किया जाएगा। जहां कही भी गड़बड़ी या शिथिलता की शिकायत मिली, तो इसे गम्भीरता से लेते हुए, संबंधित कर्मचारी के विरूद्व कड़ी कार्यवाही हर हालत में सुनिश्चित किया जायेगा।
मतदान दिवस को मतदान प्रत्येक दशा में निर्धारित समय से शुरू कराए जाने पर DM ने विशेष जोर दिया है।
Next Story