वाराणसी

रामकृष्ण मिशन आश्रम में रहने वाले स्वामी ने फांसी लगाई..

Gaurav Maruti Sharma
4 Nov 2022 6:15 AM GMT
रामकृष्ण मिशन आश्रम में रहने वाले स्वामी ने फांसी लगाई..
x
रामकृष्ण मिशन आश्रम में रहने वाले स्वामी ने फांसी लगाई..

वाराणसी के लक्सा स्थित श्रीरामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में रहने वाले स्वामी अजितानंद (55) ने शुक्रवार को फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर लक्सा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार आश्रम में रहने वाले लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि स्वामी अजितानंद आजकल मानसिक रूप से परेशान था और उनका अपचार भी चल रहा था। आशंका है कि अवसादग्रस्त होकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया है।

लक्सा में लगभग 120 साल पुराना श्रीरामकृष्ण मिशन सेवाश्रम है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा के मूल निवासी स्वामी अजितानंद श्रीरामकृष्ण मिशन सेवाश्रम से जुड़े हुए थे। वह वर्ष 2019 से लक्सा स्थित सेवाश्रम में रह रहे थे। आज सेवाश्रम के दूसरे तल पर स्थित कमरा नंबर-3 में लाल रंग के गमछे के फंदे से पंखे के सहारे स्वामी अजितानंद लटके दिखे तो लोगों ने शोर मचाया। सेवाश्रम प्रबंधन से जुड़े लोगों ने आनन-फानन घटना की सूचना लक्सा थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की जानकारी सेवाश्रम प्रबंधन और पुलिस की ओर से स्वामी अजितानंद के परिजनों को दे दी गई है। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि सेवाश्रम के लोगों से पूछताछ में यही स्पष्ट हुआ है कि स्वामी अजितानंद ने डिप्रेशन की वजह से सुसाइड किया है।

दूसरी घटना: गंगा में कूदा युवक बचाया गया

राजघाट स्थित मालवीय पुल से आज एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। उसी दौरान अस्सी निवासी नाविक नीरज साहनी, रवि साहनी और राजू साहनी अपनी नाव में सीएनजी भरवाने के लिए खिड़किया घाट पहुंचे थे। तीनों नाविकों ने गंगा में छलांग लगा कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एनडीआरएफ की मेडिसिन टीम ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद आदमपुर थाने की पुलिस उपचार के लिए युवक को मंडलीय अस्पताल लेकर चली गई।

Next Story