वाराणसी

महादेव पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले के खिलाफ थाने में तहरीर

Shiv Kumar Mishra
18 July 2022 3:45 AM GMT
महादेव पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले के खिलाफ थाने में तहरीर
x

वाराणसी के चोलापुर थाने में हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह आशु ने तहरीर देकर महादेव पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले पर तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। आशुतोष सिंह ने बताया कि जनता और पुलिस के वालेंटियरों का व्हाट्सएप ग्रुप हैं। उस ग्रुप में कोई व्यक्ति जुड़ा है। वह अक्सर हिंदू विरोधी बाते करता है और फिर डिलीट कर देता है। शनिवार को भी उसने पोस्ट डाला, जिससे हम सभी की भावनाएं आहत हुई हैं।

महादेव के तस्वीर के नीचे पोस्ट में उसने लिखा, 'क्या मूर्खतापूर्ण काम हैं। इतना महंगा दूध बच्चों को पीने के लिए नही मिल पा रहा हैं। भ्रम जाल में फंस कर लोग दूध को बहा दे रहे हैं। लोग अपनी बुद्धि विवेक का बिल्कुल प्रयोग नहीं करते। इसीलिए लोग बेरोजगार और दुखी हैं।'

ग्रुप में पुलिसकर्मियों के साथ तमाम अन्य लोग भी जुड़े हैं। आशुतोष सिंह ने बताया कि इसीलिए तहरीर देकर शिकायत की गई है। महादेव हर भारतीय के हृदय में बसते हैं। वहीं पुलिस का कहना हैं तहरीर प्राप्त हुई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मैसेज का स्क्रीन शॉट चेक किया जा रहा है।

Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story