Archived

ख़बर का असर:महिला खिलाड़ी से शर्मनाक डिमांड करने वाले हॉकी कोच के खिलाफ केस दर्ज

ख़बर का असर:महिला खिलाड़ी से शर्मनाक डिमांड करने वाले हॉकी कोच के खिलाफ केस दर्ज
x
स्पेशल कवरेज न्यूज ने "कोच ने की महिला खिलाड़ी से शर्मनाक डिमांड,वायरल ऑडियो सुन हो जाएंगे सन्न!" शीर्षक से खबर को सर्वप्रथम प्रमुखता दी थी।
आशुतोष त्रिपाठी
वाराणसी। स्पेशल कवरेज न्यूज ने "कोच ने की महिला खिलाड़ी से शर्मनाक डिमांड,वायरल ऑडियो सुन हो जाएंगे सन्न!" शीर्षक से खबर को सर्वप्रथम प्रमुखता दी थी। खबर प्रकाशित होने के बाद क्रीड़ा विभाग ने गम्भीरता से लेते हुए आरोपी कोच पर सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
दरअसल बनारस के संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा के हॉकी कोच वीरेंद्र प्रताप सिंह पाल की लगभग 16 मिनट का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। चर्चा था कि इस ऑडियो में महिला खिलाड़ी और कोच की मोबाइल पर बातचीत हुई है।जिसमे कोच ने संकेत में सेक्स की डिमांड की थी।
इस मामले में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्याम सुंदर मिश्र का कहना है कि कोच पर वैधानिक कार्रवाई के तहत सिगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। इसके अलावा उस पर आजीवन प्रतिबंध लगाने के लिए खेल विभाग के सचिव को पत्र लिखा गया है। उसके इस्तीफे की स्वीकृति भी खेल विभाग से आ गई है। उधर, इंस्पेक्टर सिगरा सतीश सिंह ने बताया कि आरएसओ श्याम सुंदर मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ऑडियो क्लिप की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी और जल्द ही आरोपी वीरेंद्र प्रताप सिंह पाल को गिरफ्तार किया जाएगा।
Next Story