वाराणसी

आज है धनतेरस का महापर्व! काशी में मां अन्नपूर्णा के खुले कपाट! अपने राशि के अनुसार देखें क्या कर सकते हैं खरीदारी...

Gaurav Maruti Sharma
23 Oct 2022 12:35 AM GMT
आज है धनतेरस का महापर्व! काशी में मां अन्नपूर्णा के खुले कपाट! अपने राशि के अनुसार देखें क्या कर सकते हैं खरीदारी...
x
आज है धनतेरस का महापर्व! काशी में मां अन्नपूर्णा के खुले कपाट! अपने राशि के अनुसार देखें क्या कर सकते हैं खरीदारी...

कार्तिक माह की अमावस्या को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल दीपावली 24 अक्टूबर सोमवार को है। धनतेरस दिवाली के दो दिन पहले त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है. इस दिन भगवान धन कुबेर, धनवंतरी और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान बताया गया है। वहीं आज भोर में 3:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए माता अन्नपूर्णा का स्वर्ण प्रतिमाई दरबार खोल दिया गया है। सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताता गोदलिया तक लगा हुआ है। माता अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी जी ने श्रद्धालुओं को24 माता का प्रसाद बांटा।

स्कंद पुराण में वर्णित है कि "कार्तिकस्यासिते पक्षे त्रयोदश्यां निशामुखे, यमदीपं बहिर्दद्यादपमृत्युर्विनश्यति..."

यानी कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन शाम को घर के बाहर यमदेव के लिए दीप रखने से अकाल मृत्यु का निवारण होता है। साथ में, आज ही के दिन धन्वंतरि जयंती और कामेश्वरी जयंती भी मनाई जाती है। पूरे वर्ष में एकमात्र यही वह दिन है जब मृत्यु के देवता यमराज की पूजा सिर्फ दीपदान करके होती है।




धनतेरस पर त्रयोदशी तिथि के प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा करना लाभकारी माना गया है. इस साल त्रयोदशी तिथि में प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त आज यानी 22 अक्टूबर 2022 को है. त्रयोदशी तिथि आज 22 अक्टूबर शनिवार को शाम 6 बजकर 2 मिनट से हो रही है जो अगले दिन 23 अक्टूबर की शाम 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगी इसलिए 22-23 अक्टूबर दोनों दिन धनतेरस मानी जा रही है. क्योंकि उदया काल में ही त्यौहार का असली मान होता है। इसीलिए देश के अधिकतर हिस्सों में आज ही धनतेरस का त्यौहार मनाया जा रहा है।

धनतेरस पर पूजन की विधी

धनतेरस पर शाम के वक्त उत्तर की ओर कुबेर और धनवंतरी की स्थापना करनी चाहिए। दोनों के सामने एक-एक मुख का घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। भगवान कुबेर को सफेद मिठाई और धनवंतरी को पीली मिठाई को भोग लगाया जाता है. पूजा के दौरान "ॐ ह्रीं कुबेराय नमः" का जाप करें। इसके बाद "धनवंतरि स्तोत्र" का पाठ करें। पूजा के बाद दीपावली पर कुबेर को धन स्थान पर और धनवंतरी को पूजा स्थान पर स्थापित करें।"

ज्योतिषाचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री के अनुसार यम को दीपदान के लिए आटे का एक बड़ा दीपक तैयार करें। इसके बाद साफ रुई लेकर दो लंबी बत्तियां बना लें। उन्हें दीपक में एक दूसरे पर आड़ी इस प्रकार रखें कि दीपक के बाहर बत्तियों के चार मुंह दिखाई दें। अब उसे तिल के तेल से भर दें और साथ ही उसमें कुछ काले तिल भी डाल दें। प्रदोष काल में दीपक का रोली, अक्षत एवं पुष्प से पूजन करें। घर के मुख्य दरवाजे के बाहर थोड़ी सी खील अथवा गेहूं से ढेरी बनाकर उसके ऊपर दीपक को रखना है। दीपक जलाकर रख लें और दक्षिण दिशा की ओर देखते हुए चार मुंह के दीपक को खील आदि की ढेरी के ऊपर रख दें। इसके उपरांत यमदेवाय: नम: कहते हुए दक्षिण दिशा में नमस्कार करें।

अपने राशि अनुसार क्या करें खरीदारी...

मेष : इस राशि वाले जातकों को सोने-चांदी के आभूषण खरीदने चाहिए। इसके साथ ही आपके लिए प्रापर्टी में निवेश करना भी आपके लिए शुभ रहेगा।

वृषभ : धनतेरस के मौके पर इस राशि के जातक चांदी या हीरे का आभूषण ले सकते हैं। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो धनतेरस का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा।

मिथुन : इस राशि के जातक यदि लाभ पाना चाहते हैं तो सोने-चांदी की वस्तु अथवा इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी करें।

कर्क : इस राशि के जातक इस धनतेरस पर चांदी के गहनों की खरीदारी कर सकते हैं। आपके लिए शेयर बाजार में निवेश करना भी लाभप्रद रहेगा।

सिंह : सूर्य के स्वामित्व वाली इस राशि के जातक के लिए सोना अथवा चांदी की वस्तुओं की खरीदारी शुभ रहेगी।

कन्या : इस धनतेरस पर शुभता पाने के लिए इस राशि के जातक इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी कर सकते हैं। सोने-चांदी की वस्तुओं की खरीदारी से भी लाभ होगा।

तुला : इस राशि के जातक को चांदी के आभूषण अथवा कोई अन्य चीज खरीदने से लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट में निवेश से भी फायदा मिल सकता है।

वृश्चिक : इस राशि के जातक को प्रोपर्टी में निवेश करने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। सोने-चांदी की खरीदारी भी फलदायी रह सकती है।

धनु : इस राशि के जातक को सोने के आभूषण खरीदने से फायदा हो सकता है। जमीन खरीदने का मन बना रहे हैं तो धनतेरस की तिथि आपके लिए शुभ रहेगी।

मकर : इस राशि के जातक को चांदी के आभूषण अथवा इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स धनतेरस के दिन खरीदना चाहिए।

कुंभ : इस राशि के जातक चांदी के आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश करके भी आप लाभ कमा सकते हैं।

मीन : इस राशि के जातक सोने अथवा चांदी के आभूषण इस धनतेरस पर खरीदने चाहिए।

Next Story