वाराणसी

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेल प्रशासन ने काशी विश्वनाथ एवं दून एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को कोहरे के कारण निरस्त किया है...

Gaurav Maruti Sharma
25 Nov 2022 1:02 PM GMT
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेल प्रशासन ने काशी विश्वनाथ एवं दून एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को कोहरे के कारण निरस्त किया है...
x
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेल प्रशासन ने काशी विश्वनाथ एवं दून एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को कोहरे के कारण निरस्त किया है...

ठंड के मौसम में घने कोहरे की स्थिति एवं यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे ने वाराणसी से अप और डाउन वाली 12 गाड़ियों के निरस्त करने का निर्णय निर्णय लिया है। कोहरे के चलते ट्रेन समय से यात्रियों को पहुंचा नहीं पाती है। कई बार ट्रेन इतनी विलंब हो जाती है कि अधिकतर यात्री यात्रा ही नहीं करना चाहते। इन सभी चीजो को ध्यान में रखते हुए यह फ़ैसला किया गया है।

यह गाड़ियां निरस्त रहेंगी

बनारस से 5, 7, 12, 14, 19, 21, 26, 28 दिसंबर 2022,

2, 4, 9, 11, 16, 18, 23, 25, 30 जनवरी 2023 और 1, 6, 8, 13, 15, 20, 22 और 27 फरवरी 2023 को चलने वाली 12538 अप बनारस - मुजफ्फरपुर बापूधाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। मुजफ्फरपुर से 5, 07, 12, 14, 19, 21, 26, 28 दिसंबर 2022, 2, 4, 9, 11, 16, 18, 23, 25, 30 जनवरी 2023 और 1, 6, 8, 13, 15, 20, 22 और 27 फरवरी 2023 को चलने वाली डाउन 12537 मुजफ्फरपुर - बनारस बापूधाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

गोरखपुर से 1 दिसंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक चलने वाली डाउन 15129 गोरखपुर - वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वाराणसी सिटी से 1 दिसंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी - गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

वाराणसी से 1 दिसंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक चलने वाली अप 14213 वाराणसी - बहराईच एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

बहराईच से 2 दिसंबर 2022 से 1 मार्च 2023 तक चलने वाली डाउन 14214 बहराईच - वाराणसी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

बडी ट्रेन में बनारस से 1 दिसंबर 2022 से 28 फरवरी 2022 तक चलने वाली अप 14265 बनारस - देहरादून टर्मिनस दून एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वही देहरादून से 2 दिसंबर 2022 से 1 मार्च 2023 तक चलने वाली डाउन 14266 देहरादून - वाराणसी दून एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

बनारस से चलने वाली अप 15125 बनारस - पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक पड़ने वाले हफ्तों में मंगलवार, गुरुवार और रविवार को निरस्त रहेगी। पटना से चलने वाली डाउन 15126 पटना - बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक तक पड़ने वाले हफ्तों में मंगलवार, गुरुवार और रविवार को निरस्त रहेगी।

एक और बड़ी ट्रेन बनारस से चलने वाली अप 15127 बनारस - नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2022 से 27 फरवरी 2023 तक पड़ने वाले हफ्तों में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को निरस्त रहेगी। वही नई दिल्ली से चलने वाली डाउन 15128 नई दिल्ली - बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 3 दिसंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक पपड़ने वाले हफ्तों में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को निरस्त रहेगी।

Next Story