वाराणसी

पंडित छन्नूलाल मिश्र को राष्ट्रपति भवन में पद्मविभूषण की उपाधि से सम्मानित किया गया

सुजीत गुप्ता
8 Nov 2021 10:35 AM GMT
पंडित छन्नूलाल मिश्र को राष्ट्रपति भवन में पद्मविभूषण की उपाधि से सम्मानित किया गया
x

प्रख्यात उप शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र को सोमवार को राष्ट्रपति भवन में पद्मविभूषण की उपाधि से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें अलंकरण, मानपत्र और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि पंडित छन्नूलाल मिश्र को वर्ष 2020 में पद्मविभूषण दिए जाने की घोषणा की गई थी लेकिन कोविड-19 के कारण समारोह का आयोजन गत वर्ष नहीं हो पाया था। इसी क्रम में काशी से पद्मश्री के लिए चुनी गई विभूतियों को भी राष्ट्रपति 9 नवंबर को दरबार हाल में आयोजित विशेष समारोह में अलंकृत करेंगे।

इस भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जा रहा है. इस बार दो वर्षों के पुरस्कार दिए जा रहे हैं. इसमें वर्ष 2020 के लिए आज 141 लोगों को और 2021 के लिए मंगलवार को 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा.

वर्ष 2021 के पद्म पुरस्कारों की सूची में सबसे बड़े पद्म विभूषण पुरस्कार से 7 लोगों को सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा पद्म भूषण से 10 लोगों और पद्म श्री से 102 लोगों को सम्मानित किया जाएगा.


Next Story