उत्तर प्रदेश

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर खाया जहर

Sakshi
5 March 2022 6:12 AM GMT
किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर खाया जहर
x

प्रतीकात्मक फोटो

मेरठ के जानी में 14 वर्षीय किशोरी के साथ सात आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात अंजाम दी।

उत्तर प्रदेश से शर्मनाक वारदात की खबर सामने आई है| यहां मेरठ के जानी में 14 वर्षीय किशोरी के साथ सात आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात अंजाम दी। आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बनाई और इसी को लेकर ब्लैकमेल कर रहे थे। इस बात से परेशान होकर पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी के पिता ने पांच युवकों को नामजद करते हुए सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जानी के एक कस्बा निवासी किशोरी स्थानीय स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। 15 फरवरी को किशोरी अपनी सहेली के घर किसी काम से गई थी। आरोप है कि इस दौरान कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और बंधक बनाकर गैंगरेप किया। आरोपियों ने किशोरी की अश्लील वीडियो भी बनाई और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। किशोरी का यौन शोषण शुरू कर दिया और लगातार धमकी देकर बुलाया जाने लगा।

किशोरी ने इससे परेशान होकर गुरुवार रात जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो किशोरी को जानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहसीलदार रामेश्वर प्रसाद ने अस्पताल पहुंचकर किशोरी के बयान लिए। किशोरी के पिता की तहरीर पर पांच युवकों को नामजद करते हुए सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीओ सरधना आरपी शाही ने कहा, 'पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में कुछ युवकों का नाबालिग होना सामने आया है। इस संबंध में कार्रवाई जारी है।'

Next Story