![](/images/clear-button-white.png)
- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- वोट मांगने गए बीजेपी...
वोट मांगने गए बीजेपी विधायक को खदेड़ा, ग्रामीणों ने दी जीत की चुनौती
![वोट मांगने गए बीजेपी विधायक को खदेड़ा, ग्रामीणों ने दी जीत की चुनौती वोट मांगने गए बीजेपी विधायक को खदेड़ा, ग्रामीणों ने दी जीत की चुनौती](https://www.specialcoveragenews.in/h-upload/2022/01/20/337107-image600x46061e8f153b533f.webp)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। लेकिन चुनावों से ठीक पहले एक तरफ जहां बीजेपी में भगदड़ मची हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ जनता बीजेपी के विधायकों को खदेड़ रही है। ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है, जहां बीजेपी विधायक को जनता ने खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने बीजेपी विधायक को चुनौती भी दे डाली कि वे इस बार दोबारा विधायक बनकर दिखा दें।
बीजेपी विधायक को खदेड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी विधायक विक्रम सैनी मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले मनव्वरपुर में एक मीटिंग के सिलसिले में पहुंचे थे। लेकिन बीजेपी विधायक की मौजूदगी ग्रामीणों को रास नहीं आई।
भाजपाइयों की ये स्तीथी देख कर बहोत ज्यादा खुसी नहीं मनानी चाहिए, माना जमीनी हकीकत कुछ और है, पर उत्तर प्रदेश में सरकार फिरसे बनने वाली है, तो डॉ कफील की तरह भावनाओं में नहीं बहना चाहिए, ये वीडियो मुजफ्फरनगर मुस्लिम बहुल क्षेत्र का है।
— ZENAB ZebA💫 (@ZebaZenab) January 20, 2022
।विधायक विक्रम सैनी।pic.twitter.com/WdaeFs0yOK
ग्रामीणों ने बीजेपी विधायक विक्रम सैनी को देखते ही विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीण विधायक को गांव से तत्काल नौ दो ग्यारह होने के लिए कहने लगे। ग्रामीणों के भारी विरोध को देखते हुए बीजेपी विधायक अपनी गाड़ी में बैठ गए और हाथ जोड़ते हुए वहां से निकल गए।
बीजेपी के विधायकों का हो रहा विरोध सिर्फ जनता तक ही सीमित नहीं है। हाल ही में योगी सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी को एक बार फिर टिकट दिए जाने के विरोध में करीब दो सौ बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया था।
उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर कुल सात चरणों में मतदान होने हैं। बीजेपी अब तक 107 उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। पहले चरण के लिए बीजेपी ने अपने तीस स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। लेकिन इन सबके बीच ग्राउंड पर बीजेपी नेताओं का हो रहा विरोध उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के संभावित परिणाम की आहट सुना रहा है। जिसने बीजेपी की बेचैनी बढ़ा दी है।
![Special Coverage Desk Editor Special Coverage Desk Editor](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)