उत्तर प्रदेश

राम मंदिर निर्माण के लिए 115 देशों से पहुंचा जल, राजनाथ सिंह ने सभी देशों से किया जलाभिषेक का आह्वान..

Desk Editor
18 Sep 2021 10:27 AM GMT
राम मंदिर निर्माण के लिए 115 देशों से पहुंचा जल, राजनाथ सिंह ने सभी देशों से किया जलाभिषेक का आह्वान..
x
रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने राम मंदिर आंदोलन पर खूब हिंसा कराने का प्रयास किया

अयोध्या, उत्तर प्रदेश : राम मंदिर निर्माण की तैयारियां जोरों पर है। इस कड़ी में मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 115 देशों से पानी लाया गया है। शनिवार को इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि," राम लला के जलाभिषेक के सभी देशों से जल आना चाहिए। हमारे ऋषियों ने पूरे विश्व को अपना परिवार माना है। हमने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम' का संदेश दिया है। इसलिए राम मंदिर निर्माण व जलाभिषके लिए विश्व के सभी देशों से जल आना चाहिए।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, कि यह हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है इसे किसी जात-पात से जोड़कर नहीं देखा जा सकता। आज भारत 21वीं शताब्दी की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। आज के भारत में दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने राम मंदिर आंदोलन पर खूब हिंसा कराने का प्रयास किया लेकिन हमारी सरकार ने संविधान सम्मत सुप्रीम कोर्ट के मुहर लगने के बाद ही राम मंदिर निर्माण का कार्य शुभारंभ कराया है। यह हर भारतीय के लिए गौरव के क्षण हैं।

Next Story