उत्तर प्रदेश

यूपी में आज से बदल जाएगा मौसम, चलेगी शीतलहर, बढ़ेगी ठंड, जानिए मौसम का हाल

Weather has taken a turn in UP, cold wave will increase, read weather news
x

यूपी में मौसम ने लिया करवट, बढ़ेगी चलेगी शीत लहर पढ़िए मौसम की खबर

यूपी के मौसम में आज से बदलाव देखने को मिलने वाला है। आज से ठंड यूपी में बढ़ जाएगी।

UP weather: उत्तर प्रदेश में आज से ठंड बढ़ने वाली है। यूपी में आज से हल्की शीत लहर भी दस्तक देगी। इस शीत लहर का लोगों को रात के समय से ही एहसास होने लग जाएगा। यही नहीं, अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

लखनऊ मौसम केंद्र के एक वैज्ञानिक के मुताबिक अब बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। अब ठंड बढ़ेगी। तापमान में कम होने का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जहां पिछले दिनों अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा था, तो वहीं अब 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस तक कई जिलों में जा सकता है।

अब कोहरे का दिखेगा असर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही अब कोहरा भी बढ़ेने लगेगा। इसका रात और सुबह के वक्त ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

ऐसा रहेगा आज आपके जिले का तापमान

राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से लेकर 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इन जिलों का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। बात करें फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आस पास तो वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने वाला है।

राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में अब लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। लोगों ने कंबल निकाल लिए हैं। सड़कों पर भी लोग स्वेटर और जैकेट में नजर आने लगे हैं। इसके साथ ही बाजारों में भी सर्दी के कपड़े खरीदने वालों की तादाद बढ़ गई है।

Also Read: मध्य प्रदेश में आज पीएम मोदी, सीएम योगी समेत कई बड़े नेता करेंगे चुनाव प्रचार, जानिए पूरा कार्यक्रम

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story