उत्तर प्रदेश

मां ने खाना बनाने को कहा तो,नाराज लड़की ने नदी में छलांग लगाकर दे दी जान

Satyapal Singh Kaushik
21 Jun 2022 11:45 AM GMT
मां ने खाना बनाने को कहा तो,नाराज लड़की ने नदी में छलांग लगाकर दे दी जान
x
घटना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की है

कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा, मठिया निवासी प्रमोद की बेटी शालू (15) सोमवार की सुबह साहबगंज पुल से गंडक नदी में कूद गई। खाना बनाने की बात पर मां ने उसे डांट दिया था जिससे नाराज होकर नदी में छलांग लगा दी। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सात गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे बाद किशोरी का शव बरामद किया। अपने मां—पिता की इकलौती बेटी शालू सातवीं कक्षा में पढ़ती थी।

खाना बनाने पर नाराज हुई लड़की

रामपुर बगहा, मठिया निवासी प्रमोद दिव्यांग हैं। वह बैटरी रिक्शा चलाकर परिवार का जीवन यापन करते हैं। उनकी मदद के लिए पत्नी नीरा भी साथ जाती है। सोमवार की सुबह दोनों कप्तानगंज जाने की तैयारी में थे। घर से निकलने के पहले मां ने शालू को भोजन पकाने को कहा। शालू घर में गई तो गैस खत्म होने की बात कहकर बाहर आ गई।

मां बाप के बाहर जाते ही कूदी लड़की

मां नीरा ने लकड़ी जलाकर चूल्हे पर खाना बनाने को कहा तो वह नाराज हो गई। इसपर मां ने उसे डांट दिया। फिर दोनों कप्तानगंज चले गए। मां और पिता के जाने के बाद ही किशोरी पुल की तरफ पहुंची। वहां कुछ देर तक टहलती रही। इसके बाद अचानक नदी में कूद गई। किशोरी को कूदते देख कुछ लोगों ने शोर मचाया तो सबको घटना की जानकारी हुई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर मां भी पहुंच गई। तहसीलदार की अगुवाई में पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश शुरू कर दी। करीब तीन घंटे के बाद किशोरी का शव बरामद किया जा सका। किशोरी के आत्महत्या करने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story