उत्तर प्रदेश

UP Election News: यूपी में किसकी बन सकती है सरकार, योगी करेंगे वापसी या अखिलेश के हाथ आएगी सत्ता

Special Coverage Desk Editor
26 Jan 2022 8:36 AM GMT
UP Election News: यूपी में किसकी बन सकती है सरकार, योगी करेंगे वापसी या अखिलेश के हाथ आएगी सत्ता
x
UP Election News: उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। यूपी चुनाव की तारीखों का ऐलान के बाद देश के सबसे बड़े राज्य यूपी को लेकर हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की ओर से एक बड़ा सर्वे किया गया है।

UP Election News: उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। यूपी चुनाव की तारीखों का ऐलान के बाद देश के सबसे बड़े राज्य यूपी को लेकर हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की ओर से एक बड़ा सर्वे किया गया है। इस सर्वे की रिपोर्ट से एक बार फिर यूपी में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। टाइम्स नाउ नवभारत का सर्वे यूपी के चार अलग- अलग हिस्सों में किया गया है। सर्वे के अनुसार, बीजेपी को जीत के लिए राज्य में पूरा जोर लगाना होगा।

यूपी की सभी 403 सीटों का सर्वे किया गया है। इस सर्वे में बीजेपी को 240 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं समाजवादी पार्टी को 143 सीटें मिलती दिख रही हैं। बीएसपी को 10 तो वहीं कांग्रेस को सिर्फ 8 सीटें और अन्य के खाते में 02 सीटें ही मिलती दिखाई दे रही है।

पश्चिमी यूपी में किसके हाथ कितनी सीटें

यूपी की सभी 403 सीटों पर सर्वे किया गया है। किसान आंदोलन को देखते हुए यह कहा जा रहा था कि बीजेपी को पश्चिमी यूपी में सीटों का अधिक नुकसान हो सकता है। हालांकि सर्वे रिपोर्ट से ऐसा लग रहा है कि कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद बीजेपी को कोई बड़ा नुकसान नहीं है। बीजेपी इस क्षेत्र में आने वाली 97 सीटों में से 56 से 59 सीटें जीतती नजर आ रही है। वहीं सपा को 36 से 39 सीटें जीत सकती है।

पूर्वांचल में सपा को मिलता दिख रहा फायदा

पूर्वांचल में इस बार बीजेपी को पिछले चुनाव के मुकाबले नुकसान होता दिख रहा है। पिछले चुनाव में जहां बीजेपी को यहां 74 सीटें मिली थी इस बार बीजेपी 65 सीटों के अंदर रह सकती है। बीजेपी को इस इलाके में 51 से 59 सीटें मिल सकती हैं। सपा को पूर्वांचल में काफी फायदा होता दिख रहा है। सपा यहां से 38 से 44 सीटें जीत सकती है। पिछले चुनाव में सपा को 12 सीटें मिली थी।

रुहेलखंड में किसका पलड़ा भारी

सर्वे में बीजेपी को इस इलाके में भारतीय जनता पार्टी को 31 से 36 सीटें, सपा को 16 से 17 सीट, बसपा को 1 या 2 और कांग्रेस को एक सीट मिलती दिख रही है। इस इलाके में बीजेपी को अधिक नुकसान नहीं हो रहा है।

बुंदेलखंड में बीजेपी फिर करेगी शानदार प्रदर्शन

बुंदेलखंड के हिस्से की बात करें तो यहां कुल 19 सीटों पर हुए सर्वे में बीजेपी को 13 से 14 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं सपा को 3 से 5 और बसपा के खाते में एक सीट जा सकती है। वहीं कांग्रेस को भी एक सीट से संतोष करना पड़ सकता है।

सेंट्रल यूपी में बीजेपी बढ़त हासिल

सेंट्रल यूपी की 35 सीटों को लेकर सर्वे किया गया है। यहां बीजेपी को 20 से 22 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं सपा को 12 से 13 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस, बसपा या अन्य के खाते में एक सीट जा सकती है। इस इलाके में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी होगी।

अवध के लोग किस पर करेंगे भरोसा

अवध क्षेत्र की कुल 98 सीटों पर सर्वे किया गया है। यहां बीजेपी को 56 से 64 सीटें मिलती दिख रही है। समाजवादी पार्टी को इस क्षेत्र में 31 से 33 सीटें तो वहीं बसपा के खाते में 3 से 4 सीटें जा सकती है। कांग्रेस को भी इस क्षेत्र में 2 से 3 सीटें मिल सकती हैं।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story