उत्तर प्रदेश

होली में महिला की खो गई बाली, पति ने गुस्से में दांत से काट ली नाक

Sakshi
22 March 2022 3:39 PM GMT
होली में महिला की खो गई बाली, पति ने गुस्से में दांत से काट ली नाक
x

उत्तर प्रदेश से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि यहां कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के कस्सा रामपुर गांव में रंग खेलते समय पत्नी के नाक की बाली गिरकर कहीं खो गई। जिससे गुस्साए पति ने मुंह से पत्नी की नाक काट ली। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको सीएचसी में भर्ती कराया। जहा से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्सा रामपुर गांव निवासी दीपू बाथम की पत्नी नीतू होली के दिन करीबियों के संग होली खेल रही थी। इसी बीच उसकी नाक की बाली कहीं गिर गई। जानकारी मिलते ही पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। लोगों ने मामले को शांत करा दिया, लेकिन पति ने मंगलवार सुबह फिर पत्नी के साथ मारपीट करते हुए दांतों से नाक काट लया, जिससे पत्नी बेहोश होकर गिर पड़ी। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से महिला को मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति दीपू के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।सीfएचसी से घायल महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। महिला के साथ केवल बच्ची आशिकी, चांदनी व कामिनी थीं। परिवार का कोई सदस्य साथ न होने से वह अस्पताल से लेकर थाने तक मेडिकल कॉलेज जाने के लिए भटकती रही। महिला ने बताया कि उसके पास किराए के लिए पैसा भी नहीं था। यह सुनकर पुलिस ने उसे किराया मुहैया कराया।

बच्चों के साथ इलाज को भटकती रही महिला

सीएचसी से घायल महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। महिला के साथ केवल बच्ची आशिकी, चांदनी व कामिनी थीं। परिवार का कोई सदस्य साथ न होने से वह अस्पताल से लेकर थाने तक मेडिकल कॉलेज जाने के लिए भटकती रही। महिला ने बताया कि उसके पास किराए के लिए पैसा भी नहीं था। यह सुनकर पुलिस ने उसे किराया मुहैया कराया।

Next Story