उत्तर प्रदेश

योगी-मोदी का घर-घर जाकर प्रचार करेंगी, भाजपा कार्यसमिति की महिलाएं

Desk Editor
11 Oct 2021 9:00 AM GMT
योगी-मोदी का घर-घर जाकर प्रचार करेंगी, भाजपा कार्यसमिति की महिलाएं
x
अंजुला माहौर ने कहा कि हमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाना है, पन्ना प्रमुख और शक्ति केंद्र पर बहनों को जोड़ना है

अलीगढ़ : भाजपा महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यसमिति में महिलाओं के सशक्त करने के मुद्दे पर चर्चा हुई। साथ ही आगामी 2022 के चुनाव में जोरदारी के साथ महिला मोर्चा की टीम के जुटने पर निर्णय लिया गया। कार्यसमिति में महिलाओं ने हुंकार भरी की मोदी-योगी के सपनों का साकार करेंगे। हम चुनाव में घर-घर जाएंगे और लोगों में भाजपा के प्रति अलख जगाएंगे। भाजपा प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत राजपूत, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा मधुलिका राघव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय कार्यकारणी की सदस्य के साथ 19 जिले की जिला अध्यक्ष व दोनो महामंत्री उपास्थित रहीं। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दुर्गेश नंदनी ने किया।

अंजुला माहौर ने कहा कि हमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाना है, पन्ना प्रमुख और शक्ति केंद्र पर बहनों को जोड़ना है। अंजुला ने कहा कि भाजपा में ही सिर्फ महिलाओं का सम्मान हैं। पार्टी में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई महिलाएं प्रमुख पदों पर हैं।

क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत राजपूत ने कहा कि महिलाएं हमेशा सक्रिय रुप से कार्य करती रही हैं, भारतीय राजनीति में भी उनकी बड़ी भूमिका है। नवरात्र में क्षेत्रीय कार्यकारणी की 95 फीसद उपस्थिति यह साबित कर रही है कि इस बार भी जोरदारी के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। आप सभी ने यदि हुंकार भरी तो प्रत्येक घर से मोदी-योगी के नारे गूंजेंगे। अभी राष्ट्र को भाजपा सरकार की जरूरत है, क्योंकि 70 वर्षो में विपक्ष ने राष्ट्र का दोहन किया है, तुष्टीकरण की राजनीति से देश को कमजोर करने का काम किया है। हमें एकजुटता बनाए रखनी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका राघव ने कहा कि हमें चुनाव में जुट जाना है।

इस बार महिलाओं के ऊपर सबसे बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। ब्रज क्षेत्र में को हमें सबसे आगे रखना है। प्रदेश में विपक्ष गलत तरीके से हावी होने की कोशिश कर रहा है, ऐसे लोगों के मंसूबे हमें कतई सफल नहीं होने देना है। महानगर अध्यक्ष दया शर्मा ने कहा कि जिस तरह से देश के हालात है, ऐसी स्थिति में भाजपा का आना बहुत जरूरी है, वरना तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले गलत फायदा उठा ले जाएंगे।

Next Story