
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ओखला पुल से युवक-युवती...
ओखला पुल से युवक-युवती ने यमुना में लगायी छलांग, युवती की माैत

नोएडा: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के यमुना पुल ओखला बैराज के पास एक कार में लड़का-लड़की आए और पुल पर खड़े होकर यमुना नदी में एक साथ छलांग लगा दी. दोनों काे कूदने के साथ ही मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों की भीड़ लग गई. लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी. आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की गयी.
गाेताखाेराें ने लड़की को बाहर निकाला. उसे गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ रविंदर कुमार का कहना है कि अस्पताल लड़की पहुंची तो वह मृत अवस्था में थी. वहीं लड़के की तलाश करने में गोताखोर लगे हुए हैं. लड़की के शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया है.
लड़की की पहचान सायरा बानाे के रूप में की गयी. लड़का के बारे में बताया गया कि उसका नाम माेहम्मद वकील है. दाेनाें संगम विहार के रहनेवाले हैं. दोनों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है. दिल्ली पुलिस को भी सूचना दे दी गई है.




