उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बेहद दुखद हादसा: उफनाई नदी में कार बहने से नौ लोगों की मौत, CM धामी ने जताया शोक

Arun Mishra
8 July 2022 5:16 AM GMT
उत्तराखंड में बेहद दुखद हादसा: उफनाई नदी में कार बहने से नौ लोगों की मौत, CM धामी ने जताया शोक
x
रामनगर में उफनाई नदी में कार बहने से नौ लोगों की मौत हो गई है।

उत्तराखंड में बेहद दुखद हादसा सामने आया है। रामनगर में उफनाई नदी में कार बहने से नौ लोगों की मौत हो गई है। इस घटना पर सीएम धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, रामनगर की ढेला नदी में एक कार के बह जाने से 9 लोगों की मौत हो गई। एक लड़की को जिंदा बचाया गया है। वहीं, करीब 5 लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 5:45 बजे यह पर्यटक ढेला नदी के रास्ते से गुजर रहे थे। इस दौरान नदी में आए तेज बहाव में उनकी कार अचानक बह गई। यह पर्यटक पंजाब के रहने वाले थे।

कुमाऊं रेंज के DIG आनंद भारण ने बताया कि रामनगर की ढेला नदी में एक कार के बह जाने से 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक लड़की को जिंदा बचाया गया है। उन्होंने कहा कि घटना में सभी 10 लोगों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है

Next Story