उत्तराखण्ड

अजय कोठियाल भाजपा में हुए शामिल, प्रदेश मुख्यालय में सीएम ने दिलाई शपथ

Sakshi
24 May 2022 12:52 PM GMT
अजय कोठियाल भाजपा में हुए शामिल, प्रदेश मुख्यालय में सीएम ने दिलाई शपथ
x
कोठियाल के साथ ही आप के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रहे भूपेश उपाध्याय ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है।

गुजरे आम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से सौदा न पटने की मजबूरी के चलते आम आदमी पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़ने वाले कर्नल अजय कोठियाल ने मंगलवार की शाम भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। कोठियाल के साथ ही आप के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रहे भूपेश उपाध्याय ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान (से.नि.) कर्नल अजय कोठियाल अपनी राजनैतिक पारी भारतीय जनता पार्टी के मंच से आरम्भ करने के इच्छुक थे। उनकी भाजपा में शामिल होने को लेकर बातचीत फाइनल होने के बाद भी भाजपा की ओर से उन्हें विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने की गारंटी न दिए जाने पर कोठियाल ने भाजपा की ओर जाते अपने कदम रोक लिए थे।

Next Story