उत्तराखण्ड

Char Dham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू, कुछ देर में खुलेंगे गंगोत्री-यमनोत्री के पट, CM पुष्कर सिंह धामी ने की पूजा-पाठ

Arun Mishra
22 April 2023 6:10 AM GMT
Char Dham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू, कुछ देर में खुलेंगे गंगोत्री-यमनोत्री के पट, CM पुष्कर सिंह धामी ने की पूजा-पाठ
x
उत्तराखंड में आज अक्षय तृतीया के मौके पर चारधाम यात्रा शुरू हो रही है।

Chardham Yatra 2023: उत्तराखंड में आज शनिवार को अक्षय तृतीया के मौके पर चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। सबसे पहले दोपहर 12:35 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। मंदिर को फूलों से सजाया गया है। वहीं, खरसाली से मां यमुना की डाली रवाना हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गांव खरसाली से मां यमुना की डोली के प्रस्थान में शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। सीएम ने विधिवत पूजा पाठ की। दोपहर 12:41 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे।

21 अप्रैल तक 16 लाख लोगों ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। उत्तराखंड सरकार ने तीर्थयात्रियों की निर्धारित संख्या में दर्शन करने पर लगी रोक हटा दी है। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम एवं 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे।

सीएम धामी ने बताया कि यमुनोत्री धाम से आज चारधाम यात्रा प्रारंभ हो गई है। मैं सभी को बधाई देता हूं और इस बार की यात्रा हर्षोल्लास के साथ होगी। कोई भी श्रद्धालु यहां आएंगे तो सभी को दर्शन कराएंगे इसलिए कैपिंग की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है।

चमोली में पुलिस ने शुरू कराया बद्रीनाथ राजमार्ग

उत्तराखंड के चमोली जिले के बिरही गांव के पास बोल्डर के कारण बद्रीनाथ राजमार्ग बंद हो गया था। जिसे प्रशासन ने अब शुरू करा दिया गया है। चमोली जिले में बुधवार रात बर्फबारी हुई। इससे बद्रीनाथ धाम बर्फ की मोटी चादर से ढक गया।

चार धाम यात्रा के लिए ऐसे करवाएं रजिस्ट्रेशन (Chardham Yatra Registration)

यदि आप भी इस पवित्र तीर्थ यात्रा में शामिल होना चाहते हैं तो आप भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए आप चाहे तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। प्रोसेस इस प्रकार है।

चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/ ओपन करें।

यहां सबसे ऊपर ही दाईं तरफ Register/Login का बटन दिया गया है। इस पर क्लिक करें।

इससे एक नया फॉर्म खुलेगा, जहां आपको मांगी गई सभी जानकारी भरनी होगी। इस तरह आप खुद को साइन अप करवा सकेंगे।

साइन अप करवाने के बाद आपको आगे की स्टेप्स फॉलो करनी है और रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

Next Story