उत्तराखण्ड

कांग्रेस के दिग्गज नेता जोत सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल

Sakshi
6 May 2022 1:56 PM GMT
कांग्रेस के दिग्गज नेता जोत सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल
x

आज शुक्रवार की सुबह ही कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट (Jot Singh Bisht) ने दोपहर होते होते अपना अगला राजनीतिक सफर आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ करने का फैसला ले लिया। जोत सिंह ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली है। कांग्रेस (Congress) के चालीस वर्ष पुराने दिग्गज नेता जोत सिंह बिष्ट को दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट (Jot Singh Bisht) को नई दिल्ली में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) तथा उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया (Dinesh Mohania) ने विधिवत पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

जोत सिंह बिष्ट (Jot Singh Bisht) के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर आप के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली (Deepak Bali) ने कहा पिछले 40 वर्षो से कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं 2022 विस चुनावों में धनोल्टी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे जोत सिंह बिष्ट का आम आदमी पार्टी परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं।

Next Story