देहरादून

Big accident in Chmoli Uttarakhand: चमोली के अलकनंदा हादसे में 14 की मौत, दर्जन भर अभी भी गंभीर घायल

Shiv Kumar Mishra
19 July 2023 8:05 AM GMT
Big accident in Chmoli Uttarakhand: चमोली के अलकनंदा हादसे में 14 की मौत, दर्जन भर अभी भी गंभीर घायल
x
Big accident in Uttarakhand: 14 killed in Chamoli's Alaknanda accident, dozen still seriously injured

उत्तराखंड के चमोली में अलकनंदा में नमामि गंगा प्रोजेक्ट में ट्रांसफार्मर फटने से कई लोगों के घायल होने की खबर मिली है। जिसमें अब तक 14 लोगों की मौत की खबर समाने आई है। देखते ही देखते हादसे में लाशों का अंबार लग गया।

चमोली में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट में 15 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हैं। ब्लास्ट अलकनंदा नदी के पास हुआ। इसके बाद वहां करंट उतर आया। कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने बताया कि अब तक 10 लोगों की मौत की सूचना मिली है। मृतकों में एक पीपलकोटी का आउट पोस्ट इंचार्ज भी शामिल है।

वहीं एसपी चमोली परमेंद्र डोभाल ने बताया कि चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 10 लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चमोली पुलिस ने बताया कि नदी के किनारे एक डेडबॉडी पड़ी थी। उसे देखने के लिए कई लोग गए थे, वो भी करंट की चपेट में आ गए। कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि नदी के किनारे नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत काम चल रहा था। यहां कई मजदूर भी करंट लगने से घायल हो गए। बचाव और राहत काम शुरू कर दिया गया है।

स्थानीय विधायक ने कहा कि प्रोजेक्ट साइट पर आज सुबह बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था। इस फेस को दोबारा जोड़ते ही करंट फैल गया। पॉवर कॉरपोरेशन पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

Next Story