देहरादून

सफर में खोया हरियाणा के यात्री का जूता, अब ढूढ़ रहे उत्तराखंड परिवहन निगम के चालक-परिचालक

Shiv Kumar Mishra
16 Nov 2022 5:03 AM GMT
सफर में खोया हरियाणा के यात्री का जूता, अब ढूढ़ रहे उत्तराखंड परिवहन निगम के चालक-परिचालक
x

उत्तराखंड परिवहन निगम में गजब का मामला सामने आया है। खबर भवाली डिपो से जुड़ी है। कुरुक्षेत्र हरियाणा निवासी एक यात्री का जूता बस में गायब होने पर उत्तराखंड रोडवेज सहायक महाप्रबंधक ने चालक और परिचालक से जवाब मांगा है। यात्री की मांग पर जूते की तलाश की जा रही है। इस खबर से सभी हैरान है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी अभिषेक विगत 25 अक्तूबर को तीन दोस्तों के साथ भवाली डिपो की बस में नैनीताल से सवार हुआ था। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से उसे ट्रेन पकड़नी थी। वह काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पास दोस्तों के साथ उतर गया। लेकिन उसका जूता बस में ही छूट गया। अभिषेक ने रोडवेज अधिकारियों को पत्र लिखकर जूता तलाशने की मांग की है।

इस मामले की खबर अधिकारियों तक पहुंची तो उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भवाली डिपो के सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार दुर्गापाल ने चालक अभिजीत कुमार और परिचालक राजेन्द्र जाटव से इस संबंध में जवाब मांगा है। अधिकारियों के फरमान के बाद जूते की खोजबीन की गई लेकिन ज्यादा समय होने के कारण जूते का मिलना आसान नहीं है। रोडवेज कर्मचारी इस बात की जानकारी जुटा रहे है कि यात्री का जूता बस में छूटा भी था या नहीं।

सहायक महाप्रबंधक भवाली मनोज दुर्गापाल का कहना है कि एक यात्री ने आरएम को बस में जूता गायब होने की शिकायत दी है। जिस पर चालक और परिचालक से मामले की जानकारी मांगी गई है।

अब उत्तराखंड परिवहन निगम के चालक परिचालक यात्री का जूता ढ़ूढ़ रहे है। अभी तक जूता का कोई सुराग नहीं लगा है लेकिन इस खबर से पूरे विभाग में सनसनी मची हुई है कहां बैग सूटकेश रहने पर भी विभाग खामोश रहता था।

Next Story