देहरादून

देखिए एक अजब गजब सा वीडियो जिसमें शख्स ने चबा लिया जिंदा सांप फिर देखिए आगे क्या हुआ

Anshika
23 May 2023 3:19 PM GMT
देखिए एक अजब गजब सा वीडियो जिसमें शख्स ने चबा लिया जिंदा सांप फिर देखिए आगे क्या हुआ
x

अगर आप भी कहीं जा रहे हो और रास्ते में आपको सांप दिख जाए तो आप धीमी गति से अपने पैरों को पीछे की तरफ हटा लेते हैं और पीछे लौट जाते हैं।सांप की दहशत होती भी ऐसी है। आपने कई बार देखा होगा कि भारत में कई अलग-अलग नस्ल के सांप पाए जाते हैं। लोगों में इन सांप को लेकर काफी डर का माहौल भी बना रहता है। कुछ सांप की नस्ले तो इतनी ज्यादा जहरीली होती है कि उनके काटने के बाद आप की मौत निश्चित होती है। वैसे हिंदू धर्म में सांप को एक पूजनीय देवता के रूप में भी पूजा जाता है।दूसरी ओर हम आपको आज एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिस पर आप यकीन भी नहीं करेंगे लेकिन वीडियो देखकर आप हैरान जरूर हो जाएंगे

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक इंसान जिंदा सांप खा रहा है। आपको यह वीडियो शुरुआत में देख मजाक लगेगा लेकिन यह सच है। एक व्यक्ति जिंदे सांप को खाता दिख रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स आइसक्रीम बेच रहा है और उसके आसपास कोई ग्राहक भी नहीं है। सांप उसके पहले से ही ठेले पर है जिसे वह हाथ में लेकर ध्यान से देखता है। इसके बाद सांप के मुंह को अपने दांत से चबाता है और बाहर निकलता दिख रहा है।

इसके बाद फिर शख्स उसे थूकता हुआ भी नजर आ रहा है।सांप से खून निकलता भी दिखाई दे रहा है।व्यक्ति की यह हरकत देखकर अब हर कोई हैरान हो रहा है। इसे सोशल मीडिया के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है यह वीडियो 2 मिनट 20 सेकंड का है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

ट्विटर हैंडल लिखे हुए पोस्ट में यह वीडियो उत्तराखंड के नैनीताल के लालकुआ रेलवे कालोनी का बताया जा रहा है, जिसे देख हर किसी के होश उड़ रहे हैं। दूसरी आस्क्रीम वाला शख्स सांप को खाते हुए नशे में दिख रहा है। वहीं, वीडियो सामने आते ही जिला प्रशासन पड़ताल का काम शुरू कर दिया गया है। वीडियो देख प्रशासनिक अधिकारी भी हैरान हैं.

Next Story