उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बड़ा हादसा : टिहरी गढ़वाल में वैन खाई में गिरने से पांच की मौत, 3 घायल, सीएम धामी ने जताया शोक

Shiv Kumar Mishra
9 Jun 2022 3:08 PM GMT
उत्तराखंड में बड़ा हादसा : टिहरी गढ़वाल में वैन खाई में गिरने से पांच की मौत, 3 घायल, सीएम धामी ने जताया शोक
x
उत्तराखंड के टिहरी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है।

उत्तराखंड के टिहरी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक इसमें पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, टिहरी जिले के घनसाली ब्लॉक में एक यूटिलिटी वैन खाई में गिर गई।बताया जा रहा है कि इस यूटिलिटी वैन में आठ लोग सवार थे। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने यूटिलिटी वैन के खाई में गिरने की जानकारी पुलिस को दी।सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

बता दें कि 5 जून को यमुनोत्री नेशनल हाइवे के डामटा के पास एक यात्री बस खाई में गिर गई थी। इस बस में कुल 30 लोग सवार थे। हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 4 घायल हुए थे। बस में मध्य प्रदेश के श्रद्धालु सवार थे।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टिहरी जनपद के पोखर, घनसाली में हुई सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं।

Next Story