उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामलों में इजाफा, 2 महीने में 21 केस सामने

Sakshi
17 March 2022 4:23 PM GMT
उत्तराखंड में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामलों में इजाफा, 2 महीने में 21 केस सामने
x
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में दुष्कर्म की घटनाओं ने तेजी से इजाफा हो रहा है...

देश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। वहीं उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में दुष्कर्म की घटनाओं ने तेजी से इजाफा हो रहा है। बता दें कि ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के साथ ही पर्वतीय जिले पिथौरागढ़ में भी महिलाओं से होने वाले अपराध का ग्राफ बढ़ा है। पुलिस के हर दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। पुलिस से मिले आंकड़ों के अनुसार कुमाऊं में वर्ष 2020 में दुष्कर्म के 16 मामले सामने आए थे।

जिनकी संख्या 2021 में बढ़कर 30 हो गई। वहीं साल 2022 की बात करें तो दो माह में ही 21 महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाएं आ चुकी हैं। कुमाऊं के छह जिलों में ऊधमसिंह नगर जिले की पुलिस महिलाओं की सुरक्षा में सबसे फिसड्डी रही।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयासरत है। सभी जिलों के प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा में इस बारे में जानकारी ली जाएगी। पुलिस अधिकारियों को महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाने को कहा गया है। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई भी होगी।

Sakshi

Sakshi

    Next Story