पौड़ी

उत्तराखंड घूमने आई महिला पर्यटक का होटल में नहाते हुए कर्मचारी ने बनाया वीडियो

Shiv Kumar Mishra
22 Aug 2022 5:35 PM GMT
उत्तराखंड घूमने आई महिला पर्यटक का होटल में नहाते हुए कर्मचारी ने बनाया वीडियो
x

नैनीताल। सरोवरी नगरी नैनीताल घूमने पहुंची एक गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी महिला का बाथरूम में नहाते समय होटल के कर्मचारी द्वारा वीडियो बनाने का मामले सामने आया है। पुलिस ने पर्यटक महिला की तहरीर के आधार पर लमगड़ा, अल्मोड़ा निवासी होटल कर्मी राहुल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम को गाजियाबाद निवासी एक महिला पर्यटक अपने होटल कमरे के बाथरूम में नहा रही थी। तभी उसने देखा कि वेंटीलेशन से कोई व्यक्ति मोबाइल से उसका वीडियो बना रहा है। यह देख पीड़ित महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

महिला की आवाज सुनकर जब महिला का पति व अन्य होटल कर्मी वहां पहुंचे, तो वह व्यक्ति घबरा कर वहां से भाग गया। महिला के पति ने तत्काल 112 नंबर पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक रूम सर्विस वाले कर्मचारी को शक के घेरे में गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।

उधर, पीड़ित की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई, पुलिस ने तहरीर के आधार पर और सीसीटीवी फुटेज से मिले तथ्यों के आधार पर लमगड़ा निवासी होटल कर्मी के खिलाफ धारा 354C के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मल्लीताल कोतवाल प्रीतम सिंह का कहना है कि आरोपी का सर्वेंट क्वार्टर और जिस कमरे मे महिला रह रही थी, दोनों आसपस थे।

जब महिला नहाने गई, उस दौरान एक कर्मचारी उसकी वीडियो बनाने लगा। बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Next Story