उत्तराखण्ड

मसूरी में देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल से 2 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान देख पुलिस हैरान

Arun Mishra
23 May 2022 12:29 PM GMT
मसूरी में देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल से 2 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान देख पुलिस हैरान
x
मसूरी पुलिस ने होटल से 2 महिलाओं समेत 5 युवकों को गिरफ्तार किया है।

उत्तराखंड के मसूरी में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। मसूरी पुलिस ने होटल से 2 महिलाओं समेत 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही होटल के रूम में आपत्तिजनक सामान देख पुलिस हैरान रह गयी।मसूरी में देह व्यापार भी खूब फूल-फल रहा है। ऐसे ही एक देह व्‍यापार रैकेट का एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पर्दाफाश किया है। यह देह व्‍यापार रैकेट भट्ठा गांव के निकट एक होटल में चल रहा था। इस मामले में तीन युवकों व दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया है।

सरगना ने खोले राज

गिरोह के सरगना किशन उर्फ सोनू ने पूछताछ में बताया कि लॉकडाउन से पहले वह मसूरी के होटल में काम करता था। पिछले महीने मसूरी आया और स्पा सर्विस के नाम पर जस्टडॉयल व अन्य ऑनलाइन टेलीफोनिक साइट्स पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद स्पा सर्विस की आड़ में अनैतिक व्यापार करने लगा। वह व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से बाहरी राज्य से आने वाले टूरिस्ट को लड़कियों की फोटो भेजता था। इसके बाद उनसे ऑनलाइन पेमेंट लेकर उन्हें मसूरी के विभिन्न स्थानों पर लड़कियां उपलब्ध कराता था। किशन के अनुसार इस काम के लिए वह विभिन्न राज्यों से लड़कियों को बुलाता था। इससे पहले भी वह दिल्ली व अन्य राज्यों में अनैतिक व्यापार के कार्यों में संलिप्त था।


पुलिस ने आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, टैबलेट और नकद धनराशि भी बरामद की है। शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपितों में किशन उर्फ सोनू निवासी जींद (हरियाणा), स्वप्न मंडल निवासी मालदा टाउन कोलकाता (बंगाल), अमरजीत निवासी दुपैडी, करनाल (हरियाणा) शामिल हैं। इसके अलावा दो युवतियों को भी पकड़ा गया, जो क्रमश: उत्तर प्रदेश और बिहार की रहने वाली हैं। सभी के विरुद्ध पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों को पुलिस आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी। वहीं, हरियाणा निवासी होटल स्वामी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Next Story