रूद्र प्रयाग

Vishwa Hindu Parishad: हरिद्वार में शुरू विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई, समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा हुई

Shiv Kumar Mishra
12 Jun 2022 6:25 AM GMT
Vishwa Hindu Parishad, meeting ,started, Haridwar
x

Vishwa Hindu Parishad, meeting ,started, Haridwar

Vishwa Hindu Parishad: विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल का दो दिवसीय उपवेशन भूपतवाला, हरिद्वार के निष्काम सेवा भवन में शुभारंभ हुआ। उपवेशन जगदगुरु माधवाचार्य स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ महाराज की अध्यक्षता एवं विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री अशोक तिवारी के संचालन में प्रारंभ हुआ।

विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने विश्व हिन्दू परिषद की वर्ष भर की संगठन गतिविधियों तथा उपलब्धियो को उपस्थित शीर्ष संतो एवं धर्माचार्यो के समक्ष रखा। विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल के उपवेशन सर्वप्रथम जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कुटुम्ब प्रबोधन विषय पर महत्वपूर्ण विचार प्रकट किए।

स्वामी चिदानंद मुनि, डा. रामेश्वर प्रसाद, स्वामी विवेकानंद, म.म.स्वामी हरिचेतना नंद, केरल से स्वामी शक्ति शांतानंद सहित देश के शीर्ष संतों एवं धर्माचार्यो ने देश में समान नागरिक संहिता, अवैध धर्मान्तरण के विरोध में सख्त कानून बनाने की मांग की और इसके साथ ही हिंदुओं के मठ मंदिरो पर नियंत्रण करने का अधिकार हिंदुओं को वापस करने की सरकार से पुरजोर मांग की।

उपवेशन में निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञान देव सिंह, निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि, युग पुरूष स्वामी परमानंद, महंत रवीन्द्र पुरी, म.म. स्वामी प्रेमानंद, म.म.महामंडलेश्वर स्वामी जनार्दन हरी जी महाराज महाराष्ट्र, स्वामी ललिता नंद, महंत राम कृष्ण दास, म.म.स्वामी जितेंद्रदास कानपुर, स्वामी निजानंद गुजरात, स्वामी दिव्यानंद झारखंड, स्वामी रामदास हिमाचल, स्वामी आत्मानंद पुरी गुजरात, स्वामी चिदंबरानंद, साध्वी प्राची, स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश, स्वामी परमानंद सरस्वती उडीसा सहित देशभर से अनेक संत महंत एवं धर्माचार्यो ने प्रतिभाग किया।

केंद्रीय मार्गदर्शक मण्डल के दो दिवसीय उपवेशन में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र, केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महामंत्री चंपत राय, केंद्रीय संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे, केन्द्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे, महामंत्री धर्म नारायण, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल, कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सिंह पंकज, केन्द्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रांत अध्यक्ष उत्तराखण्ड रविदेव आनंद, राज बिहारी केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रांत संगठन मंत्री उत्तराखंड अजय कुमार, भारत गगन अग्रवाल क्षेत्रीय सेवा प्रमुख, नितिन गौतम जिला अध्यक्ष, प्रभाकर कश्यप जिला उपाध्यक्ष, मयंक चौहान जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story