उत्तराखण्ड

वसीम रिजवी अखाड़े को दान करेंगे अपनी संपत्ति, संन्यास की चल रही तैयारियां

Sakshi
28 May 2022 11:30 AM GMT
वसीम रिजवी अखाड़े को दान करेंगे अपनी संपत्ति, संन्यास की चल रही तैयारियां
x
उत्तराखंड के हरिद्वार में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी के संन्यास लेने की तैयारियां चल रही हैं।

इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने वाले उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी अपनी संपत्ति अखाड़े को दे सकते हैं। बात दें कि उत्तराखंड के हरिद्वार में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी के संन्यास लेने की तैयारियां चल रही हैं।

इस बीच वसीम रिजवी अपने पूरी संपत्ति का ब्योरा जुटाने के लिए लखनऊ निकल गए हैं। बता दें कि संतों की ओर से उन्हें अपने परिवार से एक बार मिलने की अपील की गई थी, लेकिन वसीम रिजवी अपने घर जाने को तैयार नहीं थे। शांभवी पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप ने उनसे अपील की। जिसके बाद कई दिनों तक अपील करने के बाद वसीम रिजवी अपने घर चले गए है। मीडिया में दावा किया जा रहा है कि शांभवी पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप उन्हें संन्यास दिलाएंगे।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वसीम रिजवी अपनी संपत्ति अखाड़े या फिर आनंद स्वरूप को सौंप सकते है। हालांकि संपत्ति किसको दी जाएगी, इस पर अभी चर्चा होनी बाकि है। लखनऊ के अलावा वसीम रिजवी की मुरादाबाद में भी संपत्ति है। उनका बेटा विदेश में है, जबकि उनकी बेटी की शादी हो चुकी है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में 17 से 19 नवंबर तक आयोजित हुई धर्मसंसद में अर्मादित और भड़काऊ भाषण देने के मामले उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जेल गए वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी सुप्रीम कोर्ट से अंतरित जमानत मिलने के बाद अब सन्यास लेने की तैयारियों में जुटे हैं। संन्यास को लेकर वह कई संतों से भी मुलाकात कर चुके हैं। शांभवी पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप ने बताया कि संपत्ति के सिलसिले में रिजवी लखनऊ चले गए हैं।

Next Story