वीडियो

SearchingMySelf.com | जीवन की उधेड़बुन में रोशनी दिखाती 'सर्चिंग माईसेल्फ डॉट-कॉम' | Dr Ekta Singh |

Arun Mishra
17 April 2022 7:21 AM GMT
SearchingMySelf.com | जीवन की उधेड़बुन में रोशनी दिखाती सर्चिंग माईसेल्फ डॉट-कॉम | Dr Ekta Singh |
x
युवाओं को प्रेरित करती है SearchingMyself.Com

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एवं किंग जार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ जैसे जाने माने संस्थानों से प्रशिक्षित डॉक्टर एकता सिंह की यह पहली किताब है। इसमें उन्होंने अलग-अलग पृष्ठभूमि से जुड़े युवाओं की कहानी को जोड़ कर उच्च शिक्षित और बेहतर वेतन पाने वाले युवाओं की समस्याओं को उकेरा है।

आज की सरपट दौड़ती जिंदगी में हम सभी को एक सुकून भरे ठहराव की जरूरत है। हम सब कुछ पाने के बाद भी कुछ कमी महसूस कर रहे हैं।कभी-कभी ये महसूस होता है कि जिंदगी एक घुटन भरे बंद चैंबर की तरह बन गई है। सर्चिंग माईसेल्फ डाटकाम किताब उस चैंबर में रोशनी पहुंचाने का काम करती है। उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ अध्यात्म पर जोर दिया है, जिससे वह करियर, परिवार और रिश्तों के बीच समन्वय कर खुशहाल जीवन जी सके। किताब का उद्देश्य उन संदेशों को व्यक्त करना, जिनमें जीवन को खुशहाल और स्वस्थ बनाने की क्षमता है। किताब की मुख्य पृष्ठभूमि इस अनछुए पर अहम सवाल के साथ शुरू होती है कि हम अपने जीवन में क्या हासिल करना चाहते हैं?

आप भी देखिये SearchingMySelf.com की लेखक Dr. Ekta Singh का ये Exclusive इंटरव्यू -


Next Story