Archived

VIDEO: एक सर्कस में बाघ-शेर ने घोड़े पर किया हमला, लोगों ने इस तरह जान पर खेलकर बचाई जान

Vikas Kumar
16 Jan 2018 11:13 AM GMT
VIDEO: एक सर्कस में बाघ-शेर ने घोड़े पर किया हमला, लोगों ने इस तरह जान पर खेलकर बचाई जान
x
एक सर्कस का दिल दहला देने वाला वीडियाे सामने आया है। इस दौरान एक बाघ और एक शेर खूंखार हो गए और सफेद घोड़े पर हमला कर दिया

नई दिल्ली : एक सर्कस का दिल दहला देने वाला वीडियाे सामने आया है। यहां सर्कस में प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक बाघ और एक शेर खूंखार हो गए। और दोनों ने मिलकर रिंग के अंदर मौजूद एक घोड़े पर हमला कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल ये वीडियो चीन के एक सर्कस का है। यहां सर्कस में प्रैक्टिस सेशन के दौरान बाघ और शेर ने एक सफेद घोड़े पर हमला कर बैठा। इसके बाद रिंग में मौजूद दो क्रू के सदस्यों ने जान की परवाह किए बगैर उस घोड़े को बचाने की कोशिश की। और उस घोड़े ने भी हार नहीं मानी। और शेर को रिंग में ही घसीटता रहा।

वीडियो में आप देख सकते है कैसे हमला करने का बाद शेर घोड़े के नीचे ही लटक गया है, और बाघ पीछे दौड़ता हुआ हमला करने की कोशिश करने लगा। वहीं रिंग के अंदर मौजूद दो लोग अपनी छड़ी से दोनों को मारकर हटाने की कोशिश कर रहे है।

वीडियो में देखा जा सकता है बाघ पीछे हट भी जाता है लेकिन शेर घोड़े को छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहा था। काफी मशक्कत के बाद घोड़ा को बाघ और शेर के चंगुल से निकाला गया। हालांकि घोड़े को इस दौरान कुछ चोटें भी आई लेकिन अब वह ठीक है।

घोड़े पर हमला करने का ये वीडियो बाहर खड़े एक व्यक्ति ने बनाया है। Taiyang Circus के मिस्टर सू ने बताया, ये वीडियो दिसंबर के आखिरी दिनों का है जब नए साल के एक शो के लिए हम प्रैक्टिस कर रहे थे।


Next Story