वीडियो

आज की 10 बड़ी खबरें | PM Modi | Delhi Flood | Yamuna | Hindi Top Ten News | Special Coverage News |

Shiv Kumar Mishra
15 July 2023 12:03 PM GMT
x
Today's 10 big news. PM Modi delhi flood Yamuna Hindi Top Ten News Special Coverage News

1-बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को पत्र लिखकर 18 जुलाई को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में आमंत्रित किया है। पत्र में कहा गया है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

2- प्रधानमंत्री मोदी अपना दो दिवसीय फ्रांस दौरा संपन्न करके पेरिस से रवाना हुए।

3- जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक जत्था श्रीनगर के पंथा चौक बेस कैंप से रवाना हुआ।

4- दिल्ली में बाढ़ की हालात सुधरते नहीं दिख रहे है, फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह मौसम बदला है। ग्रेटर नोएडा में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में आज बारिश का अलर्ट जारी किया था। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से ITO इलाके में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से शांति वन क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात भी सुधरते नहीं दिख रही है

5- लखनऊ में बर्खास्त लेखपाल सुशील कुमार शुक्ला से वसूली होगी, डीएम ने 30 करोड़ रुपए वसूलने के आदेश जारी किए, 60 बीघा सरकारी जमीनों को फर्जीवाड़ा कर बेचा था,सरोजनीनगर तहसील में तैनाती के दौरान किया खेल, बर्खास्त लेखपाल सुशील शुक्ला से बड़ी वसूली होगी, अपने बेटों को जमीन गिफ्ट करवाता था सुशील शुक्ला, DM सूर्यपाल गंगवार ने वसूली का आदेश जारी किया.

6- दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरिवल ने कहा है कि यमुना में पानी का स्तर धीरे धीरे कम हो रहा है। अगर फिर से तेज बारिश नहीं हुई तो जल्द स्थिति नार्मल हो जाएगी। चन्द्रावल और वज़ीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स से पानी निकालना चालू कर दिया। इसके बाद मशीनें सुखायेंगे। दोनों प्लांट्स कल तक ही चालू हो पायेंगे कृपया सावधानी बरतें और एक दूसरे की मदद करें

7- शिवरात्रि के पावन पर्व पर काँवड़ यात्रियों बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण किया , मंदिरों में आज भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। दूदहेश्वर नाथ मंदिर में काँवड़ यात्रियों ने शिव का जलाभिषेक किया।

8- यूपी में रिटायर्ड IAS अरविंद कुमार विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष बने । प्रमुख सचिव गृह और ACS ऊर्जा जैसे पदों पर रह चुके हैं अरविंद कुमार । अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास के पद से रिटायर हुए थे अरविंद कुमार । 29 फरवरी 2024 तक अरविंद कुमार को बनाया गया था औद्योगिक सेक्टर का सीएम का सलाहकार

9- उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने कहा, अत्यधिक वर्षा के कारण कई इलाकों में फसलें जलमग्न हो गई हैं और घरों में भी पानी घुस गया है। इससे काफी नुकसान हुआ है। कई सड़के मार्ग भी प्रभावित हुए हैं और जगह-जगह पर भूकटाव हुआ है। हमने प्रशासन को सभी नुकसान का आंकलन करने के लिए कहा है। अभी लोगों को राहत में कोई कमी ना हो उसके लिए उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि जल्दी से जल्दी जनजीवन सामान्य हो

10 - भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार रात 19वें एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता टी20 प्रारूप में 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होगी।

Next Story