वायरल

ऋषभ पंत से लेकर श्रेयस अय्यर तक, इन क्रिकेटरों की बहन है इंस्टाग्राम पर स्टार

Special Coverage Desk Editor
14 Jan 2022 12:06 PM IST
ऋषभ पंत से लेकर श्रेयस अय्यर तक, इन क्रिकेटरों की बहन है इंस्टाग्राम पर स्टार
x
कुछ भारतीय क्रिकेटर्स ऐसे भी हैं जिनकी बहनें सोशल मीडिया पर स्टार है, इंस्टाग्राम पर उनके काफी फॉलोवर्स हैं, आइये ऐसी ही कुछ स्वीट सिस्टर्स के बारे में आपको बताते हैं।

New Delhi, Jan 14 : टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी लोकप्रियता के मामले में कई सितारों को पीछे छोड़ देते हैं, कुछ भारतीय क्रिकेटर्स ऐसे भी हैं जिनकी बहनें सोशल मीडिया पर स्टार है, इंस्टाग्राम पर उनके काफी फॉलोवर्स हैं, आइये ऐसी ही कुछ स्वीट सिस्टर्स के बारे में आपको बताते हैं।

साक्षी पंत

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी अपने भाई की तरह ही बेहद स्टाइलिश है, जब उन्होने अपनी फिटनेस हासिल करने के लिये 19 किलो वजन घटाया था, तब इस बात को लेकर मीडिया में काफी चर्चा हुई थी, इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

मालती चाहर

तेज गेंदबाज दीपक चाहर और राहुल चाहर की बहन मालती किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं, मालती एक्ट्रेस और मॉडल है, उनकी खूबसूरत और ग्लैमरस अदाओं पर पूरा सोशल मीडिया फिदा है, उन्होने ड्रवेन ब्रावो के साथ पॉपुलर सांग रन द वर्ल्ड में भी परफॉर्म किया था, अब वो तमिल फिल्म में डेब्यू करने वाली हैं, इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

भावना कोहली

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली और उनकी इकलौती बहन भावना कोहली के बीच स्पेशल बांडिंग हैं, भावना ने अपनी पढाई दिल्ली के हंसराज मॉडल स्कूल और दौलत राम कॉलेज से की है, भावना की शादी संजय ढींगरा से हुई है, महक और आयुष नाम के उनके दो बच्चे हैं, इस्टाग्राम पर उनके 1.21 लाख फॉलोवर्स हैं।

श्रेष्ठा अय्यर

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की छोटी बहन का नाम श्रेष्ठा अय्यर है, वो पेशे से डांसर और कोरियोग्राफर है, सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज खूब पसंद किये जाते हैं, इंस्टाग्राम पर उनके 41 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स

Next Story