वायरल

गजब: माइकल जैक्सन की तरह मूनवॉक कर रहा ये कबूतर, वायरल हुआ जबरदस्त डांस वीडियो

Special Coverage Desk Editor
2 Jan 2022 6:17 PM IST
गजब: माइकल जैक्सन की तरह मूनवॉक कर रहा ये कबूतर, वायरल हुआ जबरदस्त डांस वीडियो
x
माइकल जैक्सन को भला कौन नहीं जानता पूरी दुनिया उनके डांस की दीवानी है। भले ही आज माइकल जैक्सन हमारे बीच न हों, लेकिन उनके प्रति लोगों की दीवानगी कभी कम नहीं हुई।

नई दिल्ली: माइकल जैक्सन को भला कौन नहीं जानता पूरी दुनिया उनके डांस की दीवानी है। भले ही आज माइकल जैक्सन हमारे बीच न हों, लेकिन उनके प्रति लोगों की दीवानगी कभी कम नहीं हुई। जहां पूरी दुनियां में लोग आज भी उनके बहुत बड़े दीवाने है वही इसमें अब एक कबूतर भी शामिल है। आज हम जिस वीडियो के बारे में आपको बताने जा रहे उसे देख आपके होश उड़ जायेंगे।

जी हां माइकल जैक्सन जैसा डांस करते हुए आज तक आपने हजारों लोगों को देखा होगा, लेकिन एक कबूतर का माइकल जैक्सन की तरह मूनवॉक करने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

कबूतर ने किया मुकवॉक

सोशल मीडिया पर हाल के दिनों में एक कबूतर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह माइकल जैक्सन की तरह डांस करता हुआ नजर आ रहा है। जानवरों से प्यार करने वाले अक्सर इंटरनेट पर उनकी फोटो, वीडियो देखते हुए अपना समय बिताते हैं। हम सबने बंदर, बिल्ली, कुत्ते जैसे जानवरों का डांस कई बार देखा है। लेकिन कबूत के इस माइकल जैस्कन वाला स्टाइल में डांस का वीडियो अपने आज तक नहीं देखा होगा।

जबरदस्त डांस

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कबूतर के ऊपर जैसे ही कैमरा पड़ता है वो डांस करना शुरू कर देता है। वह एक ही सेकेंड में अपनी रफ्तार पकड़ता है और माइकल जैक्सन (Michael Jackson) का मूनवॉक (MoonWalk) शुरू कर देता है। वह अपने ये स्टेप्स काफी देर तक करता है, उसके डांस को देखकर ऐसा लगता है कि वह मानो किसी प्रोफेशनल डांसर (Professional Dancer) से ट्रेनिंग लेकर आया हो..! अब इस अनोखे टैलेंट वाले कबूतर के लोग दीवाने हो रहे है।

लोगों ने खूब पसंद किया वीडियो

आपको बता दें कि अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग ना सिर्फ इसे एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं। ज्यादातर लोगों का कहना है कि उन्होंने पहली बार किसी कबूतर को इस तरीके से मूनवॉक करते हुए देखा है। इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने कहा कि वह इसे देखकर अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पा रहा है।

हजारों लोगों ने देखा वीडियो

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम (Instagram) पर funanimalvids नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। जिसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा..! खबर लिखे जाने तक इस वीडियो जहां 60 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं तो वहीं इस वीडियो पर लाखों लाइक्स भी मिल चुके हैं। कबूतर के इस माइकल जैक्सन के मूनवॉक वाले डांस अंदाज से लोग काफी खुश है।

Next Story