वायरल

फ्लाइट के टॉयलेट में था कपल, सेलिब्रेटी ने कैमरे में किया कैद, VIDEO हुआ वायरल

Special Coverage News
8 Sept 2019 10:55 AM IST
फ्लाइट के टॉयलेट में था कपल, सेलिब्रेटी ने कैमरे में किया कैद, VIDEO हुआ वायरल
x
वायरल हुए वीडियो में दिखाई देता है कि महिला और पुरुष, दोनों ने एक ही रंग का स्वीटशर्ट पहन रखा था.

एक फ्लाइट में कई महिलाएं बाथरूम जाने के लिए खड़ी थीं, तभी अचानक एक कपल बाथरूम से बाहर आया. अमेरिका के एक फेमस बीच वॉलीबॉल प्लेयर स्टेफोर्ड स्लिक ने घटना का वीडियो कैमरे में कैद कर लिया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई देता है कि महिला और पुरुष, दोनों ने एक ही रंग का स्वीटशर्ट पहन रखा था.

स्टेफोर्ड ने यह साफ नहीं किया है कि ये घटना किस दिन की है और किस फ्लाइट में हुई. लेकिन इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि पहली बार उन्होंने किसी कपल को फ्लाइट के बाथरूम से बाहर आते देखा

34 साल के वॉलीबॉल प्लेयर ने कहा है कि कई महिलाएं घटना के दौरान बाथरूम जाने का इंतजार कर रही थीं. हालांकि, बाथरूम से कपल को निकलता देखकर किसी ने भी रिएक्ट नहीं किया.

वीडियो में सुनाई पड़ता है कि फ्लाइट अटेंडेंट महिलाओं से कहती हैं- आप अब तक यहीं हैं. महिला जवाब देती हैं कि वहां लोग हैं. इसके कुछ देर बाद कपल बाथरूम से बाहर आते दिखते हैं. सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने इस वीडियो पर कमेन्ट किया है. कई लोगों ने सवाल किया है कि कैसे दो लोग एक साथ बाथरूम में जा सकते हैं. क्या फ्लाइट अटेंडेंट को उनसे पूछताछ नहीं करनी चाहिए.
आप भी देखिए- वीडियो



Next Story