वायरल

बिकनी पहनी महिला पर जानवर ने किया अटैक, देखें ये विडियों

सुजीत गुप्ता
25 Aug 2021 7:00 AM GMT
बिकनी पहनी महिला पर जानवर ने किया अटैक, देखें ये विडियों
x

कैरेबियाई बीच पर एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें एक योगा कर रही महिला पर एक जानवर ने अटैक कर दिया। दरअसल, यह घटना समुद्र किनारे बने एक कैरेबियाई बीच की है। यहां बहामास की एक महिला बिकनी पहनकर योगा कर रही थी। इस दौरान वह हाथ और पैर दोनों ऊपर की तरफ उठाए हुई थी, इसी दौरान इगुआना नामक एक जानवर उसके नजदीक पहुंच गया और उसने महिला के हाथों पर अटैक कर दिया। इस घटना का वीडियो महिला ने ट्विटर पर शेयर किया है।

इगुआना के अटैक से पहले तो महिला घबरा जाती है इसके बाद वह तुरंत अपना हाथ हटाते हुए चीखने लगती है। इसके बाद वह उसे भगाने के लिए उस पर रेत फेंकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला एक योगा टीचर है और वहां योगा ही कर रही थी। महिला टीचर ने दावा किया कि इगुआना के हमले के बाद उनकी उंगलियों से खून निकल रहा था। उन्होंने अपने एक ट्वीट के सहारे इस बात की जानकारी भी दी है.

महिला ने बताया कि वह अब पूरी तरह से ठीक हैं रिपोर्ट्स में इस बात का भी जिक्र है कि कई देशों में लोग इगुआना को पालते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग इगुआना को पहचान ही नहीं पाए।

यहां देखें वीडियों

Next Story