वायरल

शादी के मंडप में मुंंह में गुटखा दबा कर बैठा था दूल्हा, दुल्हन ने थप्पड़ मारकर कहा- थूककर आओ, वीडियो वायरल

Arun Mishra
27 Aug 2021 1:32 PM IST
शादी के मंडप में मुंंह में गुटखा दबा कर बैठा था दूल्हा, दुल्हन ने थप्पड़ मारकर कहा- थूककर आओ, वीडियो वायरल
x
दुल्हन को पता चलता है कि उसका दूल्हा गुटखा खा रहा है। जिसे सुनकर वह आग-बबूला हो जाती है..

भारत की शादियां बड़ी ही मजेदार होती हैं लेकिन कभी कभी शादियां युद्ध का मैदान भी बन जाती है। वो सब पहले हुआ करता था जब दूल्हा और दुल्हन मंडप में एकदम चुप बैठ जाते थे और मुंह से एक शब्द भी नहीं निकालते थे। लेकिन अब हालात ये हैं कि मंडप में बात तो बात बल्कि हाथ भी चलने लगे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक दुल्हन मंडप के बीच अपने दुल्हन को पीटती हुई नजर आ रही है। इस पिटाई का कारण जान कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

दरअसल दुल्हन को पता चलता है कि उसका दूल्हा गुटखा खा रहा है। जिसे सुनकर वह आग-बबूला हो जाती है और दूल्हे को चाटा लगाकर गुटखा थूककर आने को कहती है।

घटना शादी के मंडप में शादी शुरू होने से पहले की है। दूल्हा-दुल्हन करीबी रिश्तेदारों से घिरे एक-दूसरे के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं। दुल्हन शादी में मौजूद एक शख्स से बात करने लगती है और अचानक उससे बहस करने लगती है और फिर उसकी पिटाई कर देती है. उसे पीटने के बाद वह अपने दूल्हे की ओर मुड़ी और उस पर चिल्लाई और उसे भी पीटना शुरू कर दिया।

शादी में मौजूद कोई भी व्यक्ति शादी को रोकने की कोशिश नहीं करता और लड़ाई बढ़ जाती है। वीडियो में ध्यान से सुनेंगे तो पता चलेगा कि दुल्हन को गुस्सा आ गया क्योंकि उसे पता चला कि उसका पति गुटखा चबा रहा था जो उसे पसंद नहीं था। अचानक दुल्हन दूल्हे को पीटती है और गुटखा थूक कर आने के लिए कहती है। दूल्हा गुटखा थूकने के लिए बाहर जाता है।

Next Story