वायरल

5वीं मंजिल की पतली रेलिंग पर खेलती दिखी बच्ची, वीडियो वायरल

Arun Mishra
8 Jan 2020 6:39 PM IST
5वीं मंजिल की पतली रेलिंग पर खेलती दिखी बच्ची, वीडियो वायरल
x
इसमें बच्ची रूम की खिड़की से निकलकर तेजी से बालकनी की ओर जाती दिखती है। फिर वापस खिड़की पर आ जाती है?

स्पेनिश द्वीप तेनरीफ के प्लाया पैराइसो की एक इमारत की पांचवीं मंजिल पर बनी रेलिंग पर 4 साल की बच्ची के चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बच्ची रूम की खिड़की से निकलकर तेजी से बालकनी की ओर जाती दिखती है। फिर वापस खिड़की पर आ जाती है।

इसका वीडियो पड़ोस में स्थित एक इमारत से एक व्यक्ति ने बनाया। इसके मुताबिक, "मैं वीडियो जरूर बना रहा था कि लेकिन मेरा दिल कांप रहा था। जरा सी चूक से बच्ची नीचे गिर सकती थी।" पूरा वीडियो करीब 14 सेकंड का है। बच्ची खिड़की तक पहुंचने के पहले कूदती भी नजर आती है। इस बच्ची के नाम का पता नहीं चल पाया है।

उस वक्त मां नहा रही थी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब बच्ची रेलिंग पर चल रही थी तब उसकी मां नहा रही थी। इस क्लिप को तेनरीफ सोसायटी के फेसबुक पेज पर OMG!कैप्शन के साथ शेयर किया गया। सोशल मीडिया पर लोग अभिभावकों की लापरवाही बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कोई मां-बाप इतने लापरवाह कैसे हो सकते हैं।'

Next Story