वायरल

देश की सबसे महंगी वैनिटी वैन, 100 करोड़ का घर, प्राइवेट जेट; ऐसी है अल्लू अर्जुन की लाइफस्टाइल

Special Coverage Desk Editor
15 Jan 2022 1:16 PM IST
देश की सबसे महंगी वैनिटी वैन, 100 करोड़ का घर, प्राइवेट जेट; ऐसी है अल्लू अर्जुन की लाइफस्टाइल
x
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों से अपनी फिल्म ‘पुष्पा’ को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की शानदार एक्टिंग के साथ-साथ लाजवाब प्रदर्शन की भी खूब तारीफें हो रही है।

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों से अपनी फिल्म 'पुष्पा' को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की शानदार एक्टिंग के साथ-साथ लाजवाब प्रदर्शन की भी खूब तारीफें हो रही है। इस सुपर हिट फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने मोटी रकम वसूल की हैं। अल्लू अर्जुन का एक अलग ही स्टाइल है जिसके कारण ही उन्होंने लाखों दिलों में ख़ास पहचान बनाई है। उनके फैंस ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशों तक में मौजूद है। आइए जानते हैं उनकी लाइफ स्टाइल के बारे में-

प्राइवेट जेट-महंगी कारें

अल्लू अर्जुन अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के कारण अक्सर ही चर्चा में रहते हैं। उन्हें महंगी-महंगी कारों का शौक है। उनके पास रेंज रोवर कार है, जिसकी कीमत लगभग 2.50 करोड़ रुपये है। इसके अलावा 80 लाख की बीएमडब्ल्यू एक्स 5, जगुआर एक्सजे एल, ऑडी ए7 है। कार तो छोड़ दीजिये अल्लू अर्जुन के पास तो खुद का प्राइवेट जेट भी है। फैमिली हॉलिडे की कई तस्वीरों में एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया हैं।


देश की सबसे महंगी वैनिटी वैन

अल्लू अर्जुन के पास इंडिया की सबसे महंगी वैनिटी वैन है। अल्लू अर्जुन ने 2019 में ये वैनिटी वैन खरीदी थी, जिसका नाम उन्होंने Falcon रखा है। ये वैनिटी वैन बाहर से जितनी खूबसूरत दिखती है अंदर से भी उतनी ही आलीशान है। जिसकी तस्वीरें देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। वैनिटी वैन काफी स्पेशियस है जो इसका सबसे बड़ा फीचर है। इसके अलावा वैनिटी में हाई टेक एलईडी लाइट्स लगाई गई हैं ताकि रोशनी की बिल्कुल भी कमी न रहे। इस वैनिटी वैन की कीमत 7 करोड़ है।

अल्लू अर्जुन का आलिशान घर

पिछले दिनों अल्लू अर्जुन का घर चर्चा में था। हैदराबाद के पाॅश इलाके जुबली हिल्स में अल्लू अर्जुन का आलीशान बंगला है। इस बंगले की कीमत 100 करोड़ रुपये है। उन्होंने बंगले का डेकोरेशन पॉपुलर इंटीरियर डिजाइनर आमिर और हामिदा से कराई है। यहां वह अपने दोनों बच्चों और पत्नी के साथ रहते हैं।

अल्लू अर्जुन की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता अल्लू अर्जुन की नेट वर्थ लगभग 350 करोड़ रुपये है। अल्लू अर्जुन की सालाना 32 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं। अल्लू अर्जुन का हैदराबाद में एक आलीशान घर हैं। इसके अलावा एक आफिस और नाइट क्लब भी है, जिसका नाम 800 जुबली है।

Next Story