
घोड़ी पर बैठने से पहले दूल्हे की सरेआम फट गई पैंट, फिर जो हुआ उसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

शादी के वक्त कई ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिसकी आपने कभी उम्मीद भी नहीं लगाया होता है. दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी में पूरी तैयारी करके आते हैं कि उन्हें क्या पहनना है और कैसे एंट्री लेना है. कई बार कुछ गड़बड़ियां हो जाती हैं, जिसके बारे में जब लोगों को पता चलता है तो दंग रह जाते हैं. दूल्हा भी अपनी शादी में शेरवानी या फिर सूट पहनता है, लेकिन मान लिजिए अगर ऐन वक्त पर दूल्हे के कपड़े फट जाए तो वो क्या करेगा? चलिए हम सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले एक ऐसे ही वीडियो को दिखलाते हैं, जिसमें घोड़ी चढ़ने से पहले एक दूल्हे की पैंट फट जाती है.
बारात निकलने से पहले दूल्हे की सरेआम फट गई पैंट
इंटरनेट पर वायरल होने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बारात निकलने के कुछ ही सेकंड पहले दूल्हे के साथ एक ऐसा हादसा हो जाता है, जिसके बारे में जब लोगों को पता चलता है तो वह हंस पड़ते हैं. हालांकि, दूल्हे के लिए यह बड़ी समस्या होती है, क्योंकि दूल्हा शादी के लिए सिर्फ एक ही जोड़ा कपड़ा तैयार रखता है, जिसे पूरी शादी में पहनना होता है. दूल्हा जब घोड़ी पर चढ़ने वाला होता है, तभी दूल्हे की पैंट फट जाती है और फिर वो गुस्सा जाता है. अपने घरवालों को चिल्लाकर बोलता है कि मेरी पैंट फट गई है दूसरा पैंट लाकर दो.
घोड़ी पर चढ़ने से पहले दूल्हे के साथ हुआ मजेदार वाकया
घोड़ी पर चढ़ने से पहले दूल्हे के साथ ऐसी घटना हो जाती है. जहां लोग हंसकर उसका मजाक बना रहे होते हैं, तो वहीं दूल्हे की जान सांसत में होती है कि इस समस्या से जल्द छुटकारा मिले. इंस्टाग्राम (Instagram Reels) पर घंटा नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब पसंद किया. इस वीडियो को एक लाख साठ हजार लोगों ने लाइक किया, जबकि लाखों बार इसे देखा जा चुका है. इस वीडियो (Instagram Reels Video) पर कई अन्य यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी.




