
Viral Video: रस्म के दौरान बिदक गई घोड़ी, फिर दूल्हे को लेकर हो गई फरार

देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। सोशल मीडिया पर भी शादियों को लेकर एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो हैरान करने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और आप अपनी हंसी को भी नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, रस्म के दौरान अचानक घोड़ी दूल्हे को लेकर भाग गई। इस नजारे को देखने के बाद वहां मौजूद लोग भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाए। अब यह वीडियो धमाला मचा रहा है।
हर शादी में कुछ ना कुछ ऐसा जरूर होता है, जिसकी चर्चाएं जमकर होती है। कभी दूल्हा-दुल्हन की चर्चा होती है, तो कभी मेहमान ही महफिल लूट लेते हैं। अब इस वायरल वीडियो को ही देखें, किस तरह मजे से दूल्हा घोड़ी पर बैठा है। वहीं, खाट पर घोड़ी को चारा खिलाया जा रहा है। अचानक पटाखे की आवाज सुनकर घोड़ी बिदक जाती है और दूल्हे को लेकर भागने लगती है। पहले तो लोगों को लगता है कि आगे जाकर घोड़ी रुक जाएगी, लेकिन वह दूल्हे को लेकर 'नौ दो ग्यारह' हो जाती है। जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं और घोड़ी के पीछे भागते हैं। देखें मजेदार वीडियो...




