
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जैकलीन फर्नांडीज की...
जैकलीन फर्नांडीज की माँ को पड़ा दिल का दौरा, हालत गंभीर लेकिन नहीं जा सकती माँ पास, जानें वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पर लगातार मुश्किलों का पहाड़ टूट रहा है. मुश्किलें है कि उनका पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं ले रही है. 2021 का पूरा साल ही उनके लिए ख़राब रहा. उसके बाद अब नए साल 2022 की शुरुआत भी उनके लिए अच्छी नहीं रही. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस की मां किम फर्नांडीज को बहरीन में दिल का दौरा पड़ा है. जैकलीन फर्नांडीज के माता-पिता पिछले कई सालों से बहरीन में ही रह रहे है. उनकी माँ को स्ट्रोक के तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया था. वे फिलहाल हॉस्पिटल में ही एडमिट हैं.
माता-पिता चाहते है बहरीन आ जाएं जैकलीन
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने अपने पिछले एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके माता-पिता महामारी के कारण उन्हें लेकर काफी परेशान रहते हैं और चाहते थे कि वह बहरीन उनके पास रहने जाय. जैकलीन ने यह भी बताया था कि, 'श्रीलंका के मेरे कुछ मित्र और मेरे माता-पिता, जो बहरीन में रहते हैं, वह लगातार न्यूज देखते हैं और जब वे भारत की स्तिथि देखते है तो घबरा जाते है.
मेरे माता-पिता चाहते हैं कि मैं उनके साथ ही बहरीन में रहूं… श्रीलंका में मेरे चाचा और चचेरे भाई भी मुझे उनके साथ रहने के लिए कहते है.' हालांकि जैकलीन के पास कई सारे प्रोजेक्ट है इसलिए वह भारत में ही रह रही है.
कॉनमैन के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में है जैकलीन
आपको बता दें कि, एक्ट्रेस जैकलीन पिछले दिनों 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी ठग सुकेश चंद्रशेखर से अपने रिश्तों और वायरल फोटोज के कारण चर्चा में रहीं है. ठग सुकेश चंद्रशेखर पुलिस को यह तक कह चुका है कि, वह और जैकलीन रिलेशनशिप में थे. इस मामले में एक्ट्रेस कई बार ED के सामने भी प्रस्तुत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपये के तोहफे दिए हैं, जिसमें 52 लाख का घोड़ा और 9 लाख की फारसी बिल्ली शामिल है.
वर्क फ्रंट के बारे में बात करें तो जैकलीन ने सुजॉय घोष की 'अलादीन' से अपना डेब्यू किया था. हालाँकि उनकी यह फिल्म ज्यादा नहीं चल सकी. लेकिन उनकी खूबसूरती ने सभी का दिल जीत लिया था. इसके बाद एक्ट्रेस को 'मर्डर 2′ में रोल मिला, यहाँ से उन्हें नेम और फेम दोनों मिला. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने काफी बोल्ड सीन दिए थे. फिल्मों के साथ-साथ जैकलीन एल्बम सॉग्स में भी काफी हिट रहीं. एल्बम सांग GF-BF,'मेरे अंगने में 2.0', बादशाह के साथ सांग 'गेंदा फूल' 'पानी-पानी' से जैकलीन ने युवाओं के बीच काफी नाम कमाया.
इस बीच इस एक्ट्रेस का नाम निर्देशक साजिद खान के साथ भी जुड़ा. कई बार मीडिया में दोनों के रिलेशनशिप की भी खबरे आई. एक्ट्रेस अब तक 'हाउसफुल 2', 'रेस 2', 'किक', 'जुड़वा 2', 'हाउसफुल 3', 'भूत पुलिस' आदि फिल्मों में काम कर चुकी है. वही जैकलीन इन दिनों अक्षय कुमार और नुसरत भरुचा स्टारर राम सेतु की शूटिंग में व्यस्त है. इसके अलावा, वह अक्षय और कृति सैनन के साथ बच्चन पांडे, रणवीर सिंह की सर्कस में भी नज़र आने वाली है, जिसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट करेंगे. इतना ही नहीं जैकलीन अटैक में जॉन अब्राहम के साथ भी नजर आएंगी.




