- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
जिंदगी की जंग हार गई लव यू जिंदगी गाने पर झूमने वाली लड़की, VIDEO में दिखाया था जीने का हौसला
कोरोना वायरस कहर के बीच 'लव यू जिंदगी' गाने पर झूम कर हिम्मत और उत्साह की मिसाल देने वाली लड़की का जिंदगी ने साथ छोड़ दिया। दिल्ली के एक अस्पताल में बेड पर कोरोना से जंग लड़ रही लड़की का 'लव यू जिंदगी' गाने पर झूमते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, अब वह दुनिया में नहीं रही। अस्पाताल से ही एक वीडियो के जरिए 'जियो तो हर पल ऐसे जियो जैसे कि आखिरी हो' का संदेश देने वाली यह लड़की की गुरुवार को कोरोना से मौत हो गई। इसकी जानकारी उसी डॉक्टर मोनिका लंगेह ने दी है, जिन्होंने इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।
दरअसल, दिल्ली के एक अस्पताल की डॉ. मोनिका लंगेह ने 8 मई को एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें 30 साल की यह लड़की बेड पर ही 'लव यू जिंदगी' गाने पर झूमती हुई दिखी थी। लेकिन गुरुवार की रात में उस लड़की की मौत की खबर डॉ. मोनिका लंगेह ने अपने ट्विटर पर दिया और लिखा- 'मैं बहुत दुखी हूं... हमने इस ब्रेव सोल को खो दिया। प्लीज, परिवार और बच्चों के लिए प्रार्थना कीजिए कि वह इस नुकसान को सह सके।'
I am very sorry..we lost the brave soul..
— Dr.Monika Langeh🇮🇳 (@drmonika_langeh) May 13, 2021
ॐ शांति .. please pray for the family and the kid to bear this loss🙏😭 https://t.co/dTYAuGFVxk
इससे पहले वीडियो शेयर करते हुए डॉ. मोनिका लंगेह ने जानकारी दी थी कि मृतक लड़की सिर्फ 30 साल की है। उसकी हालत गंभीर थी, मगर आईसीयू नहीं मिला तो कोविड इमरजेंसी में ही इसका इलाज शुरू किया। पिछले 10 दिनों से इसका इलाज चल रहा था और एनआईवी सपोर्ट पर थी। उसे रेमडेसिविर भी दिया गया, प्लाज्मा थेरेपी भी हुई। लड़की की इच्छाशक्ति बेहद मजबूत थी।
She is just 30yrs old & She didn't get icu bed we managing her in the Covid emergency since last 10days.She is on NIVsupport,received remedesvir,plasmatherapy etc.She is a strong girl with strong will power asked me to play some music & I allowed her.
— Dr.Monika Langeh🇮🇳 (@drmonika_langeh) May 8, 2021
Lesson:"Never lose the Hope" pic.twitter.com/A3rMU7BjnG
उन्होंने कहा कि उस लड़की ने मरने से पहले एक गाना चलाने की गुजारिश की थी, जिसे उन्होंने मान लिया।' हालांकि 10 मई को डॉ. मोनिका ने ट्वीट करके बताया था कि लड़की को ICU बेड मिल गया है, मगर उसकी हालत स्थिर नहीं थी और आखिरकार बाद में वह लड़की दुनिया छोड़ चली। जब लड़की वीडियो में झूमती दिखी थी, वह कई दिनों तक ट्रेंड में रही।