
आग के गोले से शख्स खेलने चला था गोल्फ, फिर पड़ गए लेने के देने, देखिए मजेदार VIDEO

सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों प्रकार के वीडियोज अपलोड होते हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही वीडियोज वायरल होते हैं, जिन्हें लोग देखना पसंद करते हैं. कुछ वीडियोज बेहद ही फनी होते हैं तो कुछ इमोशनल, जिन्हें देख कर लोगों की आंखों में आंसू तक आ जाते हैं. हालांकि ज्यादातर लोगों को फनी वीडियोज ही पसंद आते हैं और ऐसे वीडियोज की तो सोशल मीडिया पर भरमार है. चाहे फेसबुक हो, इंस्टाग्राम हो या ट्विटर, इन सभी प्लेटफॉर्म्स पर फनी वीडियोज अक्सर देखने को मिल जाते हैं. एक ऐसा ही फनी वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.
आग से कभी भी खिलवाड़ नहीं करना चाहिए, ये तो कहते आपने लोगों को सुना ही होगा और शायद खिलवाड़ करने के कुछ नतीजे भी देखे होंगे. वायरल हो रहा वीडियो भी कुछ ऐसा ही है, जिसमें एक शख्स आग से खिलवाड़ करते दिख रहा है, लेकिन उसके बाद जो हुआ, उसने खुद भी उसके बारे में नहीं सोचा होगा.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स हाथों में गोल्फ स्टिक लिए हुए है और आग जल रही किसी चीज पर जोर से गोल्फ स्टिक से मारता है, लेकिन तभी आग पूरी तरह फैल जाती है और उसके टी-शर्ट में भी आग लग जाती है. इसके बाद वह तुरंत भागता हुआ जाकर नदी में कूद जाता है, ताकि आग बुझ जाए. वहीं, एक शख्स उसकी इस हरकत पर जोर-जोर से ठहाके मारकर हंसने लगता है. हालांकि सोचने वाली बात ये है कि अगर वहां आसपास पानी मौजूद नहीं होता, तो शख्स की आग से खेलने की ये हरकत भारी भी पड़ सकती थी.
इंस्टाग्राम पर इस मजेदार, लेकिन हैरान कर देने वाले वीडियो को best.failsever नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 47 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जबकि कई लोगों ने कमेंट बॉक्स में हंसने वाली इमोजी शेयर कर शख्स की इस हरकत का मजाक भी उड़ाया है.
इस वीडियो से यह सीख भी ली जा सकती है कि आग बहुत ही खतरनाक चीज होती है, जिससे कभी भी खिलवाड़ नहीं करना चाहिए. यहां तक की आग की एक छोटी सी चिंगाड़ी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. इसलिए आग से दूर रहने में ही भलाई होती है.




