वायरल

प्लंबर को बुलाया घर, महिला संग अश्लील हरकत करते CCTV में हुआ कैद

Special Coverage News
15 Oct 2019 8:43 PM IST
प्लंबर को बुलाया घर, महिला संग अश्लील हरकत करते CCTV में हुआ कैद
x

एक शख्स ने जान-पहचान वाले प्लंबर को घर पर काम करने के लिए बुलाया था. इस दौरान वह और उसका परिवार घर पर नहीं था. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जब उन्होंने अपने घर की सीसीटीवी फुटेज देखी तो हैरान रह गए. प्लंबर एक शादीशुदा महिला के साथ उनके घर में संबंध बनाते कैमरे में कैद हो गया. ये मामला इंग्लैंड के केंडल का है.

इंग्लैंड के केंडल के रहने वाले मालिक माइकल विलियम्स ने माइक विल्सन को बाथरूम के काम के लिए हायर किया था. इस दौरान वे खुद परिवार संग तुर्की में छुट्टी मना रहे थे. इसी का फायदा उठाकर प्लंबर ने कथित तौर से उनके घर का दुरुपयोग किया और उनके भरोसे को तोड़ा.

घर के मालिक विलियम्स प्लंबर का वीडियो देखकर हैरान रह गए. उन्होंने कहा कि अब उनका परिवार उस सोफे को घर में नहीं रख सकता जिसका इस्तेमाल प्लंबर ने किया था. उन्होंने संबंधित महिला के पति को भी वीडियो भेज दिया ताकि उन्हें पता चल सके कि पत्नी उन्हें धोखा दे रही है.

हालांकि, प्लंबर का कहना है कि वे मकान मालिक के दोस्त रहे हैं. उन्होंने यह भी सवाल किया कि वीडियो पब्लिक करने से पहले विलियम्स ने उनसे संपर्क क्यों नहीं किया.

असल में मकान मालिक ने घर में बेहद छोटा सा कैमरा लगा रखा था. पहली नजर में किसी को यह कैमरा नजर नहीं आता था. इसी में प्लंबर की सारी एक्टिविटी रिकॉर्ड हो गई. वहीं, संबंधित महिला ने आरोप लगाया है कि कहानी शेयर करके मकान मालिक ने उनकी शादीशुदा जिंदगी तबाह कर दी.

Next Story