वायरल

Gehraiyaan Trailer: दीपिका की फिल्म 'गहराइयां' का ट्रेलर देख रणवीर सिंह ने दिया ऐसा रिएक्शन

Special Coverage Desk Editor
21 Jan 2022 3:39 PM IST
Gehraiyaan Trailer: दीपिका की फिल्म गहराइयां का ट्रेलर देख रणवीर सिंह ने दिया ऐसा रिएक्शन
x
Gehraiyaan Trailer: हाल ही में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘गहराइयां’ (Gehraiyaan Trailer) का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में दीपिका के साथ अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे है।

Gehraiyaan Trailer: हाल ही में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'गहराइयां' (Gehraiyaan Trailer) का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में दीपिका के साथ अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे है। इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसी दौरान बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपनी पत्नी की फिल्म के ट्रेलर पर रिएक्ट किया है।

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर 'गहराइयां' से दीपिका की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इस पोस्ट पर कैप्शन में लिखा है, 'मूडी, सेक्सी और इंटेंस!!!' इसी के साथ उन्होंने फायर इमोजी भी शेयर की है। रणवीर अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मूडी, सेक्सी और इंटेंस, Domestic noir ? मुझे साइन अप करो! सभी मेरे पसंदीदा शकुन बत्रा, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, धैर्य करवा, नसीर द लेजंड।' वहीं, दीपिका को टैग करते हुए रणवीर ने आगे लिखा, 'और मेरी बेबी गर्ल Fazillion buxxx की तरह दिख रही हैं।' इसके साथ रणवीर ने दीपिका की इस परफॉर्मेंस को अब तक का सबसे सेक्सी परफॉर्मेंस बताया है।


रणवीर सिंह के इस पोस्ट पर अनन्या पांडे कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'आप मेरे फेवरेट हैं।' धैर्य करवा ने लिखा- भाई। वहीं, सिद्धांत चतुर्वेदी ने इस पोस्ट पर हार्ट का इमोजी बनाया। मालूम हो कि, बीते गुरुवार को फिल्म 'गहराइयां' का ट्रेलर रिलीज हुआ, यह एक रिलेशनशिप ड्रामा है। इस फिल्म में रिश्ते की उलझने, बनने और बिगड़ने की कहानी है।

Next Story