वायरल

महिला ने मॉल से चुराकर पहन लीं एक के ऊपर एक 9 जींस, वीडियो वायरल

Special Coverage News
26 Nov 2019 6:25 PM IST
महिला ने मॉल से चुराकर पहन लीं एक के ऊपर एक 9 जींस, वीडियो वायरल
x
फेसबुक पर इस वीडियो को 45 लाख व्यूज मिल चुके हैं.

आपने चोरी के तमाम अनोखे मामले सुने होंगे और अब इसी क्रम में वेनेजुएला की एक महिला का नाम जुड़ गया है. वेनेजुएला के एक शॉपिंग मॉल से एक महिला ने चोरी करने के लिए एक के ऊपर एक कुल 9 जींस पहन लीं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लड़की रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद 8 जींस उतारते हुए नजर आती है.

यह वीडियो वॉशरूम में फिल्माया गया लगता है. महिला को 9 डेनिम जींस पहने हुए देखा जा सकता है. वीडियो में एक शख्स लड़की के जींस हटाने के दौरान काउंटिंग करता हुआ दिखाई देता है. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. यह भी नहीं पता चल सका है कि यह घटना किस मॉल में हुई है.

फेसबुक पर इस वीडियो को 45 लाख व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो पर तमाम मजाकिया कॉमेंट्स भी आ रहे हैं. कुछ यूजर्स ने हैरानी जताई कि लड़की ने कैसे एक साथ 9 जींस पहन लीं.

सोशल मीडिया पर इससे पहले भी ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं. अगस्त महीने में एक दुकान से तीन महिलाओं की चोरी की असफल कोशिश का वीडियो वायरल हुआ था. दरअसल, एक महिला जल्दबाजी में अपने बच्चे को ही दुकान में छोड़कर आ गई थी.


Next Story